Faridabad News: फरीदाबाद में लापता विवाहिता का शव एक सप्ताह पहले उसकी ससुराल के बाहर गड्ढे में मिला था। इस मामले में पुलिस ने अब सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतका के ससुर को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप है कि ससुर ने ही अपनी बहु के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे की मदद से शव को घर के बाहर खोदे गए 10 फुट गहरे गड्ढ़े में दबा दिया था और उसके ऊपर कंक्रीट का स्लैब रख दिया था।
अप्रैल माह से लापता थी विवाहिता, 21 जून को मिला था शव
बता दें कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली 24 वर्षीय महिला की शादी जुलाई 2023 में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अरूण से हुई थी। बताया गया है कि शादी के कुछ समय बाद ही महिला को ससुराल में दहेज के लिए प्रताडित किया जाने लगा था। अप्रैल माह में उसके ससुर भूपसिंह ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद लगभग 2 माह तक भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के ससुर भूपसिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के ससुर ने ही कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की थी और बाद में अपने बेटे की मदद से विवाहिता के शव को घर के बाहर खोदे गए गड्ढ़े में दबा दिया था। इस मामले में पुलिस ने बीती 21 जून को घर के बाहर से गड्ढे़ से विवाहिता के शव को बरामद कर लिया था।
ससुर पर हत्या करने से पहले दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के अनुसार, विवाहिता की हत्या करने के लिए बीती 14 अप्रैल को योजना बनाई गई थी। योजना के अनुसार ही मृतका की सास को यूपी के एटा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भेज दिया गया था। आरोप है कि 21 अप्रैल की रात को उसके पति अरूण ने ही मृतका और उसकी बहन के खाने में कुछ नशीला पद्धार्थ मिला दिया था। जिसके बाद दोनो घर के अलग-अलग कमरों जाकर सो गई थी। ससुर भूपसिंह ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने देर रात अपनी बहू के कमरें जाकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि आरोपी ससुर ने कथित तौर पर बहू की हत्या करने से पहले बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया था। हत्या करने के बाद ससुर भूपसिंह ने अपने बेटे को मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनो ने मिलकर उसके शव को घर के बाहर खोदे गए गड्ढ़े में दबा दिया था।
शव को गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से कंक्रीट की स्लैब रखी
योजना के तहत पहले घर के बाहर एक 10 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस दौरान पड़ोसियों को बताया गया था कि यह गड्ढा सीवरेज के काम के लिए है। गड्ढे में विवाहिता के शव को रखने के बाद आरोपियों ने उसे भर दिया और कुछ दिनों बाद उस पर कंक्रीट की स्लैब भी बिछा दी थी। इसके बाद उसके ससुर ने 25 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिस समय पुलिस ने शव को बरादम किया उस समय महिला का आंशिक रूप से सड़ चुका था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता का शव मिलने के बाद पुलिस ने ससुर भूपसिंह, सास, पति अरूण और ननद सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में अभी आरोप पति अरूण फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी भूपसिंह को तीन दिन की रिमांड़ पर लेकर पूछताछ की है।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines