---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

शादी से इनकार पर गर्लफ्रेंड ने तुड़वाए प्रेमी के हाथ-पैर, हरियाणा में मिला केस

हरियाणा के फरीदाबाद में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के हाथ और पैर घर बुलाकर तुड़वा दिए। हमले में युवक अधमरा हो गया और कई घंटों तक मदद के लिए तड़पता रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जान लेते हैं?

---विज्ञापन---

हरियाणा के फरीदाबाद में खौफनाक प्रेमी कहानी सामने आई है। हैरान कर देने वाले मामला एक प्रेमी और प्रेमिका का है। यहां शादी से मना करने पर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई करवा दी। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और दोस्तों की मदद से उसके हाथ-पैर तुड़वा दिए। पुलिस ने मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित के शरीर में 13 जगह फ्रैक्चर मिले हैं। गर्लफ्रेंड ने बहाने से युवक को घर बुलाया था। इसके बाद आरोपियों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक इस हालत में था कि किसी को अपनी मदद के लिए भी नहीं बुला सकता था। लड़की ने उधार लिए पैसे लौटाने के बहाने युवक को अपने घर बुलाया था। चौंकाने वाली बात है कि दोनों लोग शादीशुदा हैं।

यह भी पढ़ें:सास-दामाद के भागने का CCTV आया सामने, कासगंज के रेलवे स्टेशन पर दिखा राहुल

---विज्ञापन---

बॉयफ्रेंड अपनी पत्नी से अलग रहता है। वहीं, महिला का अपने पति के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा है। बॉयफ्रेंड 3 बच्चों का पिता है, जबकि गर्लफ्रेंड 10 साल की बच्ची की मां है। अस्पताल में भर्ती गुलशन ने बताया कि वह सारन गांव का निवासी है, 2015 में उसका विवाह हो चुका है। उसकी जवाहर कॉलोनी में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। महिला उसके पास मोबाइल ठीक करवाने के लिए आती थी। इसी दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया।

---विज्ञापन---

9 साल से चल रहा महिला का केस

महिला ने अपने पति को 9 साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद से तलाक का केस चल रहा है। गुलशन का भी किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद वह पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। परिवार गांव में ही रहता है। गुलशन के अनुसार महिला उस पर शादी का दबाव डाल रही थी। उसने बच्चों को हवाला देकर मना किया था। इसके चलते दोनों में विवाद हुआ था।

महिला ने ले रखे हैं पैसे

गुलशन के अनुसार 29 मार्च को वह महिला के घर पर रुपये मांगने गया है। उसने उससे 21 लाख 50 हजार रुपये उधार ले रखे हैं। वहां महिला के माता-पिता ने उसे पीटना शुरू कर दिया, किसी तरह वह वहां से भागा। इसके बाद महिला के भाई अमित ने कॉल कर रुपये ले जाने को कहा। वह उसकी बातों में आ गया और वहां गया तो आरोपियों ने अटैक कर दिया। महिला के रिश्तेदार भी साजिश में शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:सास-दामाद लव स्टोरी में फिर नया मोड़, 1 नहीं 2 ताबीज लेकर आई थी अनीता, बहनोई पुलिस के रडार पर

First published on: Apr 15, 2025 02:17 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola