Faridabad court high voltage drama: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दूसरे समुदाय का युवक हिंदू लड़की से शादी करने के लिए कोर्ट पहुंच गया। जिसके बाद जिला अदालत में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। 21 साल की लड़की से शादी करने पहुंचे 4 बच्चों के बाप को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। मामले का जैसे ही पता चला, हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लड़की ने भी जिद्द पकड़ ली कि वह इसी आदमी से शादी करेगी। लेकिन लोग नहीं माने। हैरानी की बात यह थी कि जो आदमी शादी करने आया, उसकी पहली बीवी को भी इससे ऐतराज नहीं था।
यह भी पढ़ें-‘3 दिन ऑफिस नहीं आने वाले कर्मचारियों की जाएगी नौकरी’…AMAZON ने जारी की चेतावनी
मामला बढ़ने लगा, तो किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर रणवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस सभी लोगों को अपने साथ थाने ले गई। जहां सभी पक्षों के बयान लिए गए। पुलिस ने बाद में युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। युवक को भी पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ जाने दिया। मामला कई जगह चर्चा का विषय बना रहा।
यह भी पढ़ें-Weather Update Today: दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार, दक्षिण भारत में 4 दिन तूफान की आशंका; IMD का ताजा अपडेट
इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि युवती 21 साल की है, जो गांधी कॉलोनी की रहने वाली है। उसका अपने पड़ोसी युवक से ही अफेयर चल रहा था। जो दूसरे समुदाय का है। वह युवक शादीशुदा है, चार बच्चों का पिता है। युवती की 3 बहनें और एक भाई है। शनिवार को ये लोग शादी के इरादे से जिला कोर्ट आए थे। युवती के भाई को पता लग गया था, जिसके बाद वह गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को लेकर कोर्ट पहुंच गया था।
थाने लाकर पुलिस ने शांत करवाया मामला
युवती को हिंदू संगठनों और उसके भाई-बहनों ने काफी समझाया। लेकिन युवती उसी से शादी करने की बात को लेकर अड़ी रही। हंगामा बढ़ गया और शोर सुनने के बाद वकील और दूसरे लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान वकीलों और मीडिया के लोगों में भी झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस सभी लोगों को अपने साथ थाने ले आई।
जिसके बाद समझाकर युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। युवक की ओर से थाने में लिखित तौर पर लैटर दिया गया है। जिसमें उसने युवती से रिश्ता तोड़ने और आगे से संपर्क नहीं रखने की बात कही है। गौरतलब है कि बिट्टू को नूंह हिंसा मामले में पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। जो फिलहाल बेल पर बाहर है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines