'3 दिन ऑफिस नहीं आने वाले कर्मचारियों की जाएगी नौकरी'...AMAZON ने जारी की चेतावनी

Amazon new office rules: अमेजन ने अपने कर्मियों के लिए नए रूल लागू किए हैं। कंपनी की ओर से वार्निंग दी गई है कि जो कर्मचारी 3 दिन ऑफिस नहीं आएंगे, उनकी जॉब समाप्त कर दी जाएगी। कंपनी ने अपने मैजेजर्स को कर्मियों को निकाल देने की छूट दे दी है। अमेजन ने सख्त नियम लागू किए हैं।

Amazon Company, Amazon Employee

अमेजन तीन दिन ऑफिस न आने वाले लोगों को नौकरी से बाहर करेगी। फोटो क्रेडिट-ट्विटर

Amazon new office rules: अमेजन ने ऑफिस में नौकरी को लेकर सख्त रूल लागू किए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग सप्ताह में 3 दिन नौकरी पर आने को राजी नहीं है। उन लोगों को निकालने की छूट मैनेजर्स को दी जा रही है। कंपनी का कहना है कि जो लोग नौकरी पर लगातार 3 दिन नहीं आ रहे, उनकी जॉब निरस्त कर दी जाएगी। अमेजन की ओर से रिटर्न-टू-ऑफिस नीति बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजन की ओर से इंटरनल पोर्टल के जरिए ये गाइडलाइन जारी की गई है। सप्ताह की शुरुआत से नियम लागू हो गया है। क्योंकि कंपनी के अधिकतर कर्मियों को सप्ताह में कम से कम 3 बार ऑफिस आना जरूरी होता है। निर्देशों के अनुसार जो कर्मचारी कंपनी के कार्यालय लौटने की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहे, उनके साथ बिहेव के लिए मैनजर्स को तीन स्टेप प्रोसेस फॉलो करने होंगे।

कर्मचारियों के साथ वार्ता के लिए तीन स्टेप प्रक्रिया लागू

कंपनी की ओर से कहा गया है कि अभी कुछ चीजों को स्पष्ट करने के लिए जो लोग ऑफिस नहीं आते, उनको एकदम से नौकरी से नहीं निकाला जाता है। कंपनी की ओर से जो 3 स्टेप बनाए गए हैं। उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। पहले स्टेप में मैनेजर्स को उन लोगों से निजी बातचीत के लिए कहा गया है। ये लोग वो हैं, जो सप्ताह में 3 दिन ऑफिस आने की गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं।

विज्ञापन

अगर इसके बाद भी कर्मचारी नहीं मानता है, तो प्रबंधकों को एक तय सीमा के अंदर (कर्मचारी की स्थिति के आधार पर, 1-2 वीक) के अंदर-अंदर इस पर डिस्कस करनी है। अंतिम स्टेप में एचआर प्रतिनिधि को नियुक्त किया जाना है। जो रूल नहीं मानने वाले कर्मियों को लिखित वार्निंग देगा। एचआर को और कार्रवाई करने की छूट भी दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ