गुरुग्राम: हरियाणा के बहुचर्चित नेता गोपाल कांडा (सिरसा से विधायक) एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में बरी हुए तो अब एक बार फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लगभग 70 करोड़ की संपत्ति के मालिक गोपाल कांडा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के राडज्ञर पर आ गए। बुधवार को सुबह से ही ED की टीम गाोपल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर और ऑफिस पर पहुंचकर तलाशी में जुटी हुई है।
-
15 दिन पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गोपाल कांडा को गीतिका सुसाइड केस में बरी किया है कांडा को
-
क्लीनचिट मिलने के बाद विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की थी मुलाकात, मंत्री पद मिलने की संभावनाओं के बीच ईडी की रेड हो गई
ध्यान रहे, सिरसा से ताल्लुक रखते मशूहर कारोबारी और नेता गोपाल कांडा अपनी ही राजनैतिक पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) से सिरसा के विधायक हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का एक घटक दल है। यही वजह है कि गोपाल कांडा ने हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई वाली भाजपा BJP-JJP सरकार को समर्थन दे रखा है। गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा करीब डेढ़ साल पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए। पार्टी (BJP) ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के इस्तीफे के बाद खाली हुई ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था।
यह भी पढ़ें
गोपाल कांडा की अपनी एयरलाइंस कंपनी भी थी, जो 2009 में बंद हो गई थी। इसके अलावा गोपाल कांडा का बड़ा प्रॉपर्टी बिजनेस है, वहीं गोवा में इनके कैसिनो भी चल रहे हैं। एयरलाइंस कंपनी में एक मामूली ऑफिस क्लर्क से डायरेक्टर बनी पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा ने दिल्ली के अशोक विहार में सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट में यौन शोषण का आरोप लगने के बाद मामला उछला तो गोपाल कांडा को न सिर्फ हरियाणा के गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा, बल्कि 18 महीने तिहाड़ जेल में काटने पड़े। हाल ही में 15 दिन पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गोपाल कांडा को गीतिका सुसाइड केस में बरी किया है।
राहत मिले थोड़े ही दिन हुए थे कि एक बार फिर से गोपाल कांडा उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब उनके यहां एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट की रेड पड़ गई। बुधवार सुबह 6 बजे ही एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम गोपाल कांडा के गुरुग्राम स्थित घर और एयरलाइंस कंपनी MDLR के ऑफिस पहुंच गई। वहां कड़ी सुरक्षा के बीच डॉक्यूमेंट खंगाले जा रहे हैं।
अभी नहीं आई विधायक और ईडी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया
उधर, इस मामले में एक बड़ी बात यह भी है गोपाल कांडा के गीतिका शर्मा सुसाइड केस में बरी हो जाने के बाद उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री (CM) मनोहर लाल से दिल्ली जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कांडा को हरियाणा सरकार में मंत्री पद मिलने की चर्चा छिड़ गई। कांडा खुद भी इसके इच्छुक बताए जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच अचानक वह ED के राडार पर आ गए। बहरहाल, जांच-पड़ताल का दौर जारी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक इसको लेकर विधायक गोपाल कांडा या ED की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines