कौन है पूर्व विधायक दिलबाग सिंह? जिसके घर से 5 करोड़ रुपये और हथियारों का जखीरा बरामद, हुई गिरफ्तारी

Who is Dilbagh Singh: खनन कारोबारी दिलबाग सिंह को ईडी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि दिलबाग सिंह इनेलो के नेता हैं। वे यमुनानगर से विधायक रह चुके हैं।

ed arrested dilbagh singh

ईडी ने दिलबाग सिंह को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

Who is Dilbagh Singh ex mla ED arrested (विशाल एंग्रीश, संवाददाता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दिलबाग के घर से पांच करोड़ रुपये, विदेशी हथियार और कई दस्तावेज मिले हैं। गौरतलब है कि दिलबाग सिंह इनेलो के नेता हैं। वे यमुनानगर से विधायक रह चुके हैं। उनके खिलाफ प्रताप नगर थाना में दो मामले भी दर्ज हुए, जिसमें से एक आर्म्स एक्ट और दूसरा, एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पिछले चार दिन से ईडी की टीम पूर्व विधायक  के घर और कार्यालय पर डेरा डाले हुई थी। ईडी की टीम अब जांच करेगी कि इसमें और कौन-कौन शामिल हैं।

Advertisment

साजिश के तहत पड़ी है रेड

दिलबाग सिंह के बड़े भाई राजेंद्र सिंह राजा ने ईडी की रेड को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि जो सामान सीज किया गया है, उसमें जो मकान दिखाया गया है, वह उनका पुश्तैनी मकान है। उन्होंने कहा कि किसी स्टोन क्रेशर की गलत परचेज लेने की बात ईडी के द्वारा कही जा रही थी, लेकिन वह स्टोन क्रेशर दिलबाग सिंह के नाम नहीं है। दिलबाग सिंह एक राजनीतिक आदमी है। उन्होंने कहा कि जो हथियारों की बात की जा रही है, वह सभी लाइसेंसी है।

पहले भी पड़ चुकी है रेड

राजेंद्र सिंह ने कहा कि इलेक्शन नजदीक आ रहे हैं, इसलिए यह कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2019 में इनकम टैक्स की रेड पड़ चुकी है।उसके बाद 2021 में भी रेड पड़ चुकी है और अब 2024 में फिर से ईडी की कार्रवाई हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को डराया जा रहा है। अब वह लीगल लड़ाई कोर्ट में लड़ेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ