Haryana Political Crisis: हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग से पहले राज्य सरकार के अल्पमत में होने को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद जेजेपी और कांग्रेस राज्यपाल को पत्र लिखकर कह चुके हैं कि भाजपा सरकार अल्पमत में हैं। विधानसभा का सत्र बुलाकर सरकार को बहुमत साबित करना चाहिए। इस बीच खबर है कि जेजेपी के बागी 6 विधायक पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें से 4 बीजेपी के तो 2 कांग्रेस के संपर्क में हैं। जानकारी के अनुसार सभी 6 विधायक विधानसभा स्पीकर को विधानसभा में नेता बदलने के लिए लिखित में पत्र दे सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो हरियाणा में जेजेपी का वही हाल होगा जो महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी का हुआ।
हरियाणा में निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद से ही पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर काफी एक्टिव है। वे लगातार जेजेपी विधायकों के संपर्क में हैं। मनोहर लाल स्वयं यह दावा कर चुके हैं कि जेजेपी और कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। बता दें के पिछले दिनों तीन निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन, सोमवीर सांगवान और धर्मवीर गोंदर ने भाजपा से अपना समर्थन लेकर कांग्रेस को दे दिया। इसके बाद से ही प्रदेश में भाजपा की सरकार अल्पमत में है।
6 बागी बन सकते हैं जेजेपी के लिए खतरा
संवैधानिक प्रावधानों की मानें तो प्रदेश में मार्च 2024 में नई सरकार ने शपथ ली थी। ऐसे में 6 महीने से पहले विपक्ष बहुमत परीक्षण की मांग नहीं कर सकता है। इसको देखते हुए सितंबर तक सैनी सरकार को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस और जेजेपी की बहुमत परीक्षण की मांग के बीच देवेंद्र बबली, जोगीराम सिहाग और रामनिवास सुरजाखेड़ा से गुरुवार को पानीपत में मुलाकात की थी। यह मुलाकात सहकारिता मंत्री महीपाल डांडा के आवास पर हुई थी। विधायक जोगीराम और रामनिवास पहले ही बीजेपी सरकार के साथ हैं। वहीं देवेंद्र बबली मनोहर लाल के करीबी है। देवेंद्र बबली इस कोशिश में है कि बागी 6 विधायकों की मदद से दुष्यंत चौटाला को साइडलाइन कर स्वयं विधानसभा में पार्टी के नेता की भूमिका में आ जाए। बबली इस कोशिश में दुष्यंत और उनकी मां को छोड़कर बाकी सभी विधायकों को अपने पाले में कर लिया जाए।
ये भी पढ़ेंः ‘AIMIM को वोट देना मतलब पाकिस्तान को वोट देना…’ बयान को लेकर नवनीत राणा के खिलाफ मामला दर्ज
ये भी पढ़ेंः Haryana में क्या कांग्रेस-JJP बनाएंगे सरकार? राज्यपाल को लिखे दुष्यंत चौटाला के लेटर से मिले संकेत
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines