हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Haryana Election: JJP-ASP अलायंस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट?

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की हलचल तेज हो गई। इस बीच जेजेपी और एएसपी गठबंधन ने 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

विज्ञापन
JJP-ASP अलायंस की चौथी लिस्ट जारी।

JJP-ASP Alliance Candidates List : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर रण सज चुका है, जिसमें राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच JJP-ASP अलायंस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। आइए जानते हैं कि किसे कहां से टिकट मिला?

हरियाणा चुनाव में दुष्यतं सिंह चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) के बीच गठबंधन है। जेजेपी और एएसपी गठबंधन ने बुधवार को एक और सूची जारी की, जिसमें 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। गठबंधन की यह चौथी लिस्ट है। इससे पहले अलायंस ने दोपहर के समय 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें जेजेपी के 15 और एएसपी के 3 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें : हरियाणा चुनाव के लिए AAP की 5वीं लिस्ट जारी, अबतक 70 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

विज्ञापन

59 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

आपको बता दें कि जेजेपी-एएसपी गठबंधन ने 4 सिंतबर को पहली सूची जारी की थी, जिसमें 19 कैंडिडेट शामिल किए गए थे। गठबंधन की दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। अलायंस ने अबतक 59 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Video: हरियाणा की इन 5 हॉट सीटों पर कौन मारेगा बाजी? Congress-BJP-JJP में दिलचस्प मुकाबला

चौथी लिस्ट में JJP के इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

विज्ञापन

सीट : प्रत्याशियों के नाम

कालका : एडवोकेट बलबीर सैनी
असंध : माया राम रोड़
इसराना : डॉ सुनील सौदापुर
बरोदा : दीपक मलिक
फतेहाबाद : सुभाष गोरछिया
ऐलनाबाद : अंजनी लढा
बरवाला : डॉ अनंतराम
बवानीखेड़ा : गुड्डी लांगयान
कोसली : लविंदर सिंह यादव
तिगांव : टीका राम भारद्वाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola