Dlf new shopping mall in gurugram: रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी DLF अब गुरुग्राम में अपने कारोबार का विस्तार करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने यहां अपना नया शॉपिंग मॉल खोलने का प्लान बनाया है। जिसके तहत इस तिमाही में गुरुग्राम में 25 लाख वर्ग फुट में नया शॉपिंग मॉल बनाया जाएगा। कंपनी की ओर से 1700 करोड़ रुपये का निवेश करने की बात कही गई है।
वहीं, फिलहाल डीएलएफ के पास 42 लाख वर्ग फुट का खुदरा क्षेत्र है। कंपनी के पास कुल 9 एसेट्स दिल्ली एनसीआर में हैं। जिसमें मॉल और शॉपिंग सेंटर शामिल हैं। डीएलएफ लिमिटेड के पास ही यहां पर 3.4 लाख वर्ग फुट का खुदरा पोर्टफोलियो भी है। बाकी एसेट्स डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स (डीसीसीडीएल) के तहत आती हैं। इसे सिंगापुर सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी और डीएलएफ के बीच एक ज्वाइंट वेंचर माना जाता है।
आवासीय परियोजना डेवलप करने पर भी ध्यान
नए शॉपिंग मॉल के बारे में डीएलएफ के वाइस चेयरमैन और एमडी (रेंटल कारोबार) श्रीराम खट्टर का भी पक्ष आया है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना के बाद तेजी से वापसी की है। गुरुग्राम में नए शॉपिंग मॉल का निर्माण इसी तिमाही में शुरू होने की संभावना है। कंपनी के पास हालांकि इसके लिए जमीन तो है। लेकिन 1700 करोड़ रुपये इसके निर्माण पर लगेंगे। कंपनी की ओर से फिलहाल गोवा में भी छह लाख फुट के क्षेत्र में मॉल बनवाया जा रहा है। डीएलएफ का ध्यान लोगों की जरूरतों को देखते हुए आवासीय परियोजना को डेवलप करने पर भी है।
यह भी पढ़ें-प्रेम कहानी का ‘खूनी’ अंत; शादीशुदा प्रेमिका कहती थी-मुझसे शादी करो, हद पार हुई तो बेटे के सामने काटी गर्दन
कंपनी हाई स्ट्रीट शॉपिंग सेंटर डेवलप करने के बारे में भी सोच रही है। अप्रैल और जून तिमाही के दौरान डीसीसीडीएल ने 1412 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है। हर साल के हिसाब से यह 12 फीसदी अधिक है। लाभ की बात करें, तो यह 391 करोड़ था। जो प्रतिवर्ष के लिहाज से 21 फीसदी अधिक रहा है। पहली तिमाही में खुदरा कारोबार से 187 करोड़ रुपये कमाए गए थे।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
12 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
21 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines