Bharat Jodo Yatra: हरियाणा के करनाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमकर डांस किया। 4.5 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच राहुल गांधी के समर्थक शर्टलेस होकर बस पर पोस्टर बैनर लेकर दिखे। इस दौरान समर्थकों ने बस पर खड़े होकर हरियाणवी गाने पर जमकर डांस किया।
राहुल गांधी की यात्रा रविवार सुबह घने कोहरे के बीच करनाल पहुंची। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी उत्साहित कार्यकर्ताओं को शर्टलेस होकर बस के ऊपर थिरकते और गाते देखा गया। बता दें कि सुबह करनाल का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
https://twitter.com/ANI/status/1611923602064179202
शनिवार को यात्रा में दिखे थे भूपेंद्र सिंह हुड्डा
शनिवार को हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पार्टी के नेता शामिल हुए। यात्रा के दौरान घरौंडा निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी ने लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ अन्य पिछड़े वर्गों के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से अपनी समस्याएं बताईं और उनके मुद्दों पर गहन चर्चा की।
और पढ़िए –Rajasthan News : पड़ौसी राज्यों से नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, सोमवार से होगी इतनी कटौती
10 जनवरी को पंजाब में एंटर करेगी यात्रा
यात्रा 10 जनवरी को शंभू बॉर्डर से पंजाब में प्रवेश करेगी और फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होगी। 11 जनवरी को, गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपनी टीशर्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए, राहुल गांधी ने टीशर्ट को लेकर मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि फिलहाल तो टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया ने उनकी टी-शर्ट पर ध्यान दिया, लेकिन साथ चल रहे गरीब किसानों और मजदूरों के फटे कपड़ों के बारे में नहीं पूछा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
19 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines