Haryana Election Result 2024: हरियाणा में भाजपा की जीत में सबसे बड़े हीरो कौन?

हरियाणा में भाजपा ने एग्जिट पोल्स को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है और राज्य में चुनावी जीत की हैट्रिक लगाने की ओर आगे बढ़ रही है। इस रिपोर्ट में जानिए भगवा दल के उन सबसे बड़े हीरो के बारे में जिन्होंने हारी हुई बाजी को जीत में बदलने का काम किया।

BJP Flag

Haryana Assembly Election Result : हरियाणा में आज मतगणना की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि भाजपा के हाथ से ये राज्य चला जाएगा और एग्जिट पोल्स सही साबित होंगे। लेकिन, जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी बाजी पलटती चली गई। अब भगवा दल तेज रफ्तार से बहुमत के आंकड़े की ओर आगे बढ़ रही है और लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि एग्जिट पोल्स में हरियाणा में कांग्रेस को जीतते हुए दिखाया गया था।

शुरुआती रुझानों में एक समय तो भाजपा को सिर्फ 20 से 22 सीटों पर जीत मिलती दिख रही थी और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा था। लेकिन, जैसे-जैसे वक्त बीता पूरी तस्वीर बदल गई। अभी तक की मतगणना के अनुसार भाजपा 27 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 22 सीटों पर अभी आगे चल रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि भाजपा की इस शानदार जीत के सबसे बड़े हीरो कौन हैं। पूरी स्थिति समझने के लिए देखिए यह स्पेशल वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ