Deepender Hooda Statement On Aam Aadmi Party Candidates List : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का चुनावी रण सज गया है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सबको चौंका दिया। अब कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पर बात बनती नजर नहीं आ रही है। इसके बाद भी कांग्रेस को उम्मीद है कि आप से अलांयस पर कोई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा। इसे लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है।
AAP की लिस्ट पर क्या बोले दीपेंद्र हुड्डा?
हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी के बीच सीटों को लेकर तालमेला बैठेगा या नहीं, इसे लेकर कांग्रेस ने अपनी बात स्पष्ट नहीं की है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आप से गठबंधन पर कहा कि देखते हैं। उनकी (कांग्रेस) भी लिस्ट जारी हुई है। एक बार फिर देखते हैं कि क्या बातचीत हुई। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी से बातचीत चल रही है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हितों में कदम आगे बढ़ाती हैं।
यह भी पढे़ं : Haryana Election: कांग्रेस से गठबंधन पर नहीं बनी बात, AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी List
कांग्रेस सांसद ने बीजेपी पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा भाजपा सरकार के 10 साल के कुशासन का है। 10 साल में बीजेपी ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया है। आज हरियाणा देश में बेरोजगारी में नंबर 1 है, अपराध में नंबर 1 है। नशे में आज हरियाणा पंजाब से भी आगे निकल गया है। हालात ये हैं कि हर वर्ग का अपमान करने में हरियाणा देश में नंबर 1 है। उन्हें विश्वास है कि बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स भारी बहुमत से जीतेंगे। बादली की जनता ने ठान लिया है कि उन्हें हरियाणा में बदलाव लाना है।
यह भी पढे़ं : Haryana Election : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट?
आप नेता ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के तहत आप और कांग्रेस ने हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग राह पर चलती नजर आ रही हैं। आप ने पहली लिस्ट जारी कर यह साफ दिया कि वह अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर हरियाणा आप के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है और जल्द ही दूसरी लिस्ट भी जारी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए समय कम है। गठबंधन के लिए AAP ने धैर्य दिखाया और इंतजार किया। उसके बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के साथ है।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days agoगैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे
7 days agoहरियाणा में आवारा मवेशियों के लिए चार ‘गौ वन’, 70 हजार गायों को आश्रय देने की तैयारी
9 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले कौन हैं लाल चंद गोदारा? अब Phd की तैयारी में जुटे
11 days agoपैसे खर्च किए बिना मिलेगा iPhone! 22 सितंबर को इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री फोन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoफरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट
13 days agoपूर्व सहकर्मी से मिलने गया था दिल्ली का युवराज, गुरुग्राम के नाले में मिला शव; खुद दोस्त के साथ उत्तराखंड में मिली
13 days agoसोनीपत में 6 महीने की बच्ची पर झपटा पिटबुल, सड़क पर घसीटने का वीडियो आया सामने
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines