Nayab Singh Saini Manohar Lal Khattar: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा को नया सीएम बन गया है। नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। मंगलवार को हरियाणा में अचानक हई सियासी हलचल के बाद मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया। नायब सिंह सैनी ने शाम को सीएम पद की शपथ ली।
उनका नाम जैसे ही सीएम पद की शपथ के लिए अनांउस हुआ, वे कुर्सी से उठे, फिर मनोहर लाल खट्टर के पास गए और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वे थोड़ी देर तक झुके रहे, फिर खट्टर ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाकर अपना आशीर्वाद दिया। खट्टर ने उन्हें इस दौरान अपने पास बैठने को कहा। महज 15 सेकंड की इस मुलाकात में सियासी संदेश भी निकले…आइए जानते हैं इसके मायने।
क्या निकले सियासी संदेश?
मनोहर लाल खट्टर ने जिस तरह से नायब सिंह सैनी के सीएम बनने पर खुशी जताई, उसे लेकर साफ हो गया कि सैनी का नाम खट्टर ने ही सजेस्ट किया था। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि नायब सिंह सैनी का नाम मनोहर लाल खट्टर की सहमति से ही चुना गया है। दोनों ने सियासी संदेश दिया कि किसी भी तरह के मतभेद और मनभेद के बिना सरकार संगठन से ही चलाई जाएगी। इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने ये भी साफ करने की कोशिश की कि हरियाणा की राजनीति में उनका कद कम नहीं हुआ है, भले ही उन्हें सीएम पद गंवाना पड़ा हो।
मनोहर लाल खट्टर को क्यों हटाया गया?
कहा जा रहा है कि जाट वोटर्स मनोहर लाल खट्टर से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले आलाकमान ने हरियाणा में ‘सियासी सर्जरी’ कर ओबीसी वोटरों को साधने की कोशिश की है। हरियाणा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव होने की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने और सियासी बदलाव का इससे अच्छा मौका नहीं होता। माना जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर को इसका पता पहले से ही था। उनके लिए कुछ भी अचानक नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines