Haryana Murder: आजकल जमाना इतना खराब हो गया है कि लडकियां बाहर तो क्या खुद के घर और अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक चाचा की अपनी भतीजी पर ही बुरी नजर थी और जब लड़की ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। लड़की की हत्या करते हुए उसके हाथ भी नहीं कांपे होंगे। जिस बच्ची को उसने गोद में खिलाया उसका ही कत्ल कर दिया।
कॉलेज के सामने मिला गला कटा शव
यह मामला हरियाणा के यमुनानगर का है जहां पुलिस ने दरिंदे चाचा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 9 मई को पुलिस को बुढ़िया रोड पर देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने एक लड़की का गला कटा शव मिला जिससे हर जगह हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान एक महिला ने आकर बताया कि मरने वाली उसकी बेटी है जो अपने चाचा के घर पर रहती थी। मां के शक जाहिर करने के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लिया और पूछ्ताछ शुरू की। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि, इस पूरे मामले की जांच चल रही है।
पत्नी छोड़ गई तो भतीजे पर फिसली नियत
आपको बता दें कि एसएचओ शहर नरेंद्र राणा ने जानकारी दी कि 12 तारीख को लड़की की शिनाख्त हुई थी। मरने वाली लड़की की मां का आरोप है कि लड़की अपने चाचा भगवान दास के यहां रहा करती थी और उसे उसपर शक है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी चाचा ने बताया कि पत्नी छोड़कर पहले ही जा चुकी है। उसकी भतीजी उसके साथ रहती थी जिसपर उसका ईमान डोल गया लेकिन लड़की ने उसे अपने पास आने नहीं दिया। इस भड़ास में उसने अपनी भतीजी की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: थाने में लड़की ने की अजीबोगरीब डिमांड, सुनकर दंग रह गई पुलिस
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines