Bride dies on wedding day: फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, यहां शादी के दिन एक युवती की मौत हो गई, वहीं, हादसे में दो और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। हाईवे पर फरीदाबाद से दिल्ली जाते हुए कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
सड़क पर खड़े ट्रक में जा टकराई कार
पुलिस के अनुसार अंकिता फरीदाबाद इलाके में रहती थी। आज उसकी शादी थी, इससे पहले वह पूजा के लिए दिल्ली में रहने वाली अपनी चाची के घर जा रही थी। इस दौरान उसके साथ उसका चचेरा भाई निशांत कुमार और एक सहेली भी थी। रास्ते में फरीदाबाद सैक्टर 37 के पास हाईवे पर उनकी कार ट्रक से जा टकराई। तेज आवाज से लोगों का ध्यान उनकी ओर गया।
शादी के घर में पसरा मातम
सड़क पर चलते अन्य वाहन चालकों ने किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया, वहीं, दोनों घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे से शादी वाले घर में मातम छा गया। अंकिता की दिल्ली के रहने वाले रजनीश से शादी होने वाली थी। परिजनों के अनुसार अकिंता बेहद खुशमिजाज लड़की थी। वह मुथूट फाइनेंस में काम करती थी। अंकिता का परिवार मूल रूप से बिहार के वैशाली का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता की एकलौती लड़की थी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, बारिश, तूफान ने घटाया पारा, IMD का अलर्ट
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में जहां हुई हिंसा, वहां न हों लोकसभा चुनाव’, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines