हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुरुग्राम में फैक्ट्री में बॉयलर फटा, भीषण अग्निकांड में 2 लोग जिंदा जले और बिल्डिंग-मकानों की हिलीं नींवें

Factory Boiler Blast And Fire Incident: बॉयलर फटा, जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क गई, जिसकी चपेट में आने में 2 मजदूरों की जान चली गई। 10 से ज्याद मजदूर घायल हुए हैं। भीषण अग्निकांड गुरुग्राम में एक फैक्ट्री में हुआ।

विज्ञापन
बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ और आस-पास के घर हिल गए।

Boiler Blast in Gurugram Factory: दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में आज सुबह एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया और आग भड़कने से 2 लोग जिंदा जलकर मर गए। वहीं 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास खड़ी इमारतें और मकान हिल गए।

धमाका होने से कई लोगों के घरों में दरारें तक आ गईं हैं। धमाके की आवाज सुनकर लोगों का दिल दहल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बॉयलर रात करीब ढाई बजे फटा और सुबह तक आग बुझाने का काम चलता रहा। पुलिस विभाग की टीमें भी हादसास्थल पर पहुंचीं। बॉयलर फटने के कारणों की जांच जारी है। शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें:OMG! दुनिया का सबसे अमीर आदमी 12 बच्चों का बाप; Elon Musk के परिवार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

पुलिस, फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुग्राम के दौलताबाद में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास बने इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। बॉयलर फटते ही फैक्ट्री में चीख पुकार मच गई। चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पास रहने वाले लोग दौड़े आए। उन्होंने तुरंत बचाव अभियान चलाया और घायलों को धधकती आग से निकाला। लोगों ने ही अग्निकांड की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

जानकारी मिलते ही आधे घंटे के अंदर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फैक्ट्री के मालिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को कंपनी की तरफ हर संभव मदद उपलब्ध कराई। फैक्ट्री में फायरबॉल बनाए जाते हैं। वहीं धमाका फटने से लगी आग की चपेट में साथ लगती 2 और फैक्ट्री आ गई थीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:दिल्ली में डबल मर्डर से दहशत; जो हत्या करने आए, उन्हें ही चाकू से गोदा, 2 की मौके पर मौत

बता दें कि आज सुबह कोलकाता शहर में भी भीषण अग्निकांड हुआ था। 5वें गार्स्टिन प्लेस अचानक भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। 6 दमकल वाहनों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola