Haryana Crime: हरियाणा के रोहतक जिले में बीजेपी के टिकट पर पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं महिला नेता के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ है। मामला 23 अक्टूबर को जिला परिषद चेयरमैन के खिलाफ पेश होने वाले अविश्वाश प्रस्ताव से जुड़ा है। मौजूदा चेयरमैन मंजू हुड्डा की खिलाफत कर रही महिला पार्षद के 15 वर्षीय बेटे के अपहरण का मामला सामने आया था। जिसके आरोप रोहतक जिला परिषद की अध्यक्ष मंजू हुड्डा व उनके गैंगस्टर पति राजेश सरकारी पर लगे थे। पुलिस ने भी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
हाल ही में मंजू हुड्डा ने भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ गढ़ी-सांपला किलोई से विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि मंजू हुड्डा और राजेश सरकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उनके खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। माना जा रहा है कि दोनों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा
पुलिस इस सारे मामले में मीडिया से बात करने से बचती नजर आ रही है। मंजू हुड्डा व पति पर एक महिला पार्षद के 15 वर्षीय बेटे का अपहरण करने का आरोप लगा था। मंजू हुड्डा के खिलाफ 23 अक्टूबर को पार्षद अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले हैं। जिसके चलते उनके गैंगस्टर पति राजेश सरकारी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोपों के मुताबिक राजेश ने खिलाफत कर रहीं पार्षद नीलम खत्री के 15 वर्षीय बेटे का सोमवार सुबह अपहरण कर लिया था। पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर करीब 1 घंटे बाद रोहतक-दिल्ली रोड पर एक होटल में बेटे को छोड़ दिया गया था।
फिलहाल आरोपी फरार
सांपला थाना पुलिस ने राजेश सरकारी व उसकी पत्नी मंजू हुड्डा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि राजेश सरकारी व मंजू हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली है, जिसमें कहा है कि यह उन्हें बदनाम करने की कोशिश है। अपहरण में उनका कोई हाथ नहीं है।
महिला पार्षद के पति जगबीर खत्री ने बताया कि कल सुबह उनके 15 वर्षीय बेटे का तीन-चार गाड़ियों में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। किसी दूसरे नंबर से बदमाशों ने फोन करके धमकी दी थी कि मंजू हुड्डा को समर्थन दें या फिर इस मामले से दूर रहें। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। हरियाणा पुलिस के संज्ञान लेते ही आरोपियों ने उनके बेटे को मिलन होटल में छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर पत्नी ट्रेन से कटी, फिर पति ने उसकी साड़ी से लगाया फंदा; जयपुर में कपल ने इस वजह से दी जान
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
11 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 day agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
5 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
6 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
8 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines