महिला ने नौकरी देने को कहा। गांव में कारखाना या फैक्ट्री खोलने का प्रस्ताव रखा, लेकिन मुख्यमंत्री ने उसका मजाक उड़ाया और ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर वह चौंक गई। इसके बाद उसके पास कुछ कहने को नहीं बचा। वहीं मुख्यमंत्री के जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जवाब सुनकर लोग मुख्यमंत्री की आलोचना भी कर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला ने नौकरी मांगी और मुख्यमंत्री उसका मजाक उड़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, फिर दुल्हन के साथ जो हुआ, जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे
हिसार में जनसंवाद के दौरान विवाद
बात हो रही है हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर की। हिसार में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री साहब, मेरी मांग है कि यहां एक फैक्ट्री लगाने का कष्ट करें, ताकि महिलाएं काम कर सकें। हमें रोजगार मिल जाए। इसके जवाब में CM ने कहा- अगली बार चंद्रयान 4 जाएगा, तुमको उसमें भेजेंगे। CM की इस बात पर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। इसके बाद CM ने महिला को नीचे बिठा दिया। इसी मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
यह भी पढ़ें: एक रात में करोड़पति बना मजदूर, बैंक खाते में जमा हुए 200 करोड़
AAP ने ट्वीट किया वीडियो
वीडियो आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर शेयर किया। गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे आम आदमी पार्टी ने यह वीडियो पोस्ट करके लिखा कि अगली बार चंद्रयान जाएगा तो उसमें तुमको भेज देंगे, धिक्कार है ऐसे मुख्यमंत्री पर, जिन्हें जनता ने सेवा करने के लिए चुना था, आज वही जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। महिला का अपराध इतना था कि उसने रोजगार के लिए फैक्ट्री मांगी। यही मांग अगर प्रधानमंत्री मोदी के अरबपति मित्रों ने अपने व्यक्तिगत फ़ायदे के लिए की होती तो खट्टर साहब उन्हें गले लगाकर पूरी सरकार को उसकी सेवा में लगा देते।
<
>
सुरजेवाला बोले- आप को मुफ्त का खाने की आदत लगी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के महिला को दिए जवाब की निंदा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में चूर है। महिला विरोधी सोच का वह बेशर्मी के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। एक महिला के नौकरी मांगने पर उसका मजाक उड़ाना और फिर उटपटांग जवाब देना, एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। हरियाणा की जनता जल्दी ही मुख्यमंत्री और भाजपा का अहंकार चकनाचूर करेगी। दिन में ही चांद-तारे दिखाकर सबक सिखाएगी।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
3 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
3 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
4 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines