Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना टिकट दिया, जिसे लेकर बयानबाजी हो रही है। इस बीच कांग्रेस नेता और रेसलर बजरंग पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी।
पहलवान बजरंग पूनिया ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर विनेश फोगाट को हराना आसान है तो सीएम नायब सिंह सैनी अपने लिए सुरक्षित सीट क्यों तलाश रहे हैं? अगर उन्हें लगता है कि कोई भी विनेश फोगाट को हरा सकता है तो उन्हें जुलाना से चुनाव लड़ने के लिए कहें। जुलाना से उनका स्वागत है। वे राज्य के सीएम हैं और कुछ भी कर सकते हैं। अगर बीजेपी को कांग्रेस-आप गठबंधन से दिक्कत है तो वे केंद्र में गठबंधन में क्यों हैं? उनके पास 240 सीटें हैं। उन्हें विपक्ष में बैठना चाहिए।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस का जातीय समीकरण कैसे दिलाएगा सत्ता की चाबी? Video में समझें सबकुछ
भाजपा गठबंधन के खिलाफ है तो विपक्ष में बैठे : रेसलर
उन्होंने आगे कहा कि वे इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अगर वे (भाजपा) गठबंधन के खिलाफ हैं तो उन्हें विपक्ष में बैठना चाहिए। आपको बता दें कि पिछले दिनों बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब दोनों पहलवान हरियाणा चुनाव में एक्टिव नजर आ रहे हैं। जहां पार्टी ने विनेश फोगाट को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया तो वहीं विनेश फोगाट को जुलाना से चुनावी मैदान में उतारा।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों के बीच AAP का नया प्लान क्या? सुरजेवाला ने अलायंस पर दिया बड़ा बयान
राहुल गांधी और उनके संघर्ष के साथ खड़े हैं : बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने कहा कि वे एक एथलीट और किसान के बेटे हैं। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसके जरिए वे किसानों की समस्याओं को बेहतर तरीके से उठा सकेंगे। बृजभूषण और बीजेपी को दिक्कत है कि वे कांग्रेस में शामिल हो गए। अगर बीजेपी में शामिल होते तो वे देशभक्त बन जाते, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने के कारण उन्हें देशद्रोही कहा जा रहा है। वे अपने नेता राहुल गांधी और उनके संघर्ष के साथ हैं। राहुल गांधी सभी वर्गों की आवाज उठा रहे हैं, चाहे वह किसान हों, युवा हों या एथलीट।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
1 day agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
4 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
5 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
13 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
15 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
17 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines