Bajrang Poonia Appointed Kisan Congress Chairman: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 2 बार के ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। कांग्रेस में शामिल होने के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वहीं बजरंग पूनिया ने जिम्मेदारी मिलने के बाद एक पोस्ट में लिखा कि मैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं संकट का सामना कर रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने, उनके संघर्षों को समर्थन देने और एक समर्पित सिपाही के रूप में काम करने करने का प्रयास करूंगा। ऐसे में पूनिया को कांग्रेस में शामिल होते ही बड़ा पद देना हरियाणा चुनाव से पहले इसे एक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
बता दें कि पूनिया और विनेश पिछले साल कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने और धमकी देने के खिलाफ पिछले साल हुए विरोध प्रदर्शन का प्रमुख चेहरा थे। वहीं अब कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों ने रेलवे में ओएसडी स्पोर्ट्स की नौकरी भी छोड़ दी।
साक्षी मलिक बोलीं- मुझे भी ऑफर आए हैं
वहीं दोनों पहलवानों के कांग्रेस जाॅइन करने के फैसले पर साक्षी मलिक ने कहा कि यह उनका पर्सनल फैसला है। हमें त्याग करना पड़ेगा। बाकी हमारे आंदोलन को गलत रूप नहीं दिया जाए। मैं अभी भी उस पर डटकर खड़ी हूं। मेरे पास भी ऑफर आए हैं, लेकिन मैं जिससे जुड़ी हूं, उसे आखिर तक लेकर जाऊंगी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि दोनों कांग्रेस की राजनीति का शिकार हुए हैं। हमने विनेश को सम्मान दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘जुलाना से विनेश फोगाट चुनाव जीतेंगी या नहीं’, बृजभूषण सिंह का आया बड़ा बयान
पूनिया को इन सीटों का दिया विकल्प
विनेश फोगाट विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जींद की जुलाना सीट से विनेश को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। हालांकि यहां से विनेश की चचेरी बहन बबीता फोगाट को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। बजरंग पूनिया की सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप वत्स मजबूत कैंडिडेट के तौर पर चुनाव मैंदान में हैं। ऐसे में उन्हें भिवानी, बहादुरगढ़ और सोनीपत की राई सीट का विकल्प भी दिया गया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह रणनीति क्या गुल खिलाती है?
ये भी पढ़ेंः Haryana Election: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की लिस्ट, विनेश फोगाट को कहां से मिला टिकट?
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
5 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines