हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरियाणा के गृह मंत्री ने दयानिधि मारन के बयान पर किया पलटवार, कहा- कुछ लोग उत्तर और दक्षिण भारत को बांटना चाहते हैं

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दयानिधि मारन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तर और दक्षिण भारत को बांटने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री ने दयानिधि मारन के बयान पर किया पलटवार

DMK MP Dayanidhi Maran’s remarks: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने डीएमके सांसद दयानिधि मारन के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि कुछ विपक्षी दल उत्तर और दक्षिण भारत को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मकसद में सफल नहीं होंगे, क्योंकि सभी भारतीय एकजुट हैं।

अनिल विज की यह टिप्पणी दयानिधि मारन के उस विवादित बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी-बिहार के लोग तमिलनाडु में आकर टॉयलेट साफ करने का काम करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आइएनडीआइए गठबंधन पर साधा निशाना

विज्ञापन

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने डीएमके सांसद पर निशाना साधते हुए कहा था कि मारन जैसे लोग देश में अशांति और विभाजन पैदा करना चाहते हुए हैं। उन्होंने मांग की, कि बिहार की पार्टियां, जो आइएनडीआइए का हिस्सा हैं, उन्हें अपने सहयोगी दल के नेता के बयान की निंदा करनी चाहिए।

नित्यानंद राय ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करते हैं तो वहीं दयानिधि मारन जैसे लोग उत्तर भारत और दक्षिण भारत को बांटना चाहते हैं, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि I.N.D.I गठबंधन का विभाजनकारी एजेंडा पूरी ताकत से सामने आ गया है।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए अनिल विज ने हरियाणा में कोविड-19 की स्थिति पर कहा कि हमारा स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। हमने मॉक ड्रिल भी की है। सभी उपकरणों को चलाया और चेक किया गया है। वे पूरी तरह से तैयार हैं।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

‘यह PM Modi का भारत है, जहां सफाईकर्मियों की पूजा की जाती है’; दयानिधि मारन के बयान पर BJP का पलटवार

दयानिधि मारन के बयान पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, ऐसे लोग ‘घमंडिया गठबंधन’ का हिस्सा, देश तोड़ना चाहते हैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola