Army Soldier Murder : हरियाणा के अंबाला कैंट से 6 सितंबर से लापता हुए सेना के लांस हवलदार पवन शंकर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लांस हवलदार पवन शंकर का शव अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के मोहड़ा के बीच रेल पटरी से बरामद हुई है।
इस बीच लांस हवलदार पवन शंकर की पत्नी के मोबाइल पर एक WhatsApp मैसेज आया, जिसमें लिखा हुआ था कि खुदा के पास आपके पति को भेज दिया, पाकिस्तान जिंदाबाद ! मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंशियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के साथ आर्मी इंटेलिजेंस भी अलर्ट हो गई है।
लांस हवलदार पवन शंकर के शव को पोस्टमॉर्टम से पहले सेना की टीम अंबाला के अस्पताल पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी एंगलों से जांच में जुटी है। पुलिस और सेना के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है ऐसे में अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं रहेगा।
अंबाला में आर्मी की 40 AD यूनिट में तैनात पवन शंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के कैलई गांव का रहने वाला है। वह पिछले 3 साल से अंबाला कैंट में तैनात था। बुधवार 6 सितंबर की शाम 7.50 बजे से पवन शंकर लापता था। यूनिट के सूबेदार की शिकायत पर गुमशुदगी का केस मामला भी दर्ज किया गया था।
इसके बाद बुधवार देर रात 11.39 बजे पवन शंकर के नंबर से उसकी पत्नी के पास WhatsApp मैसेज आया। वहीं पवन के मोबाइल पर लास्ट सीन 11.42 बजे का है। अगले दिन गुरुवार को उसका रेल की पटरी के पास से बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें- अफसर पर लगा लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी से संबंध बनाने का आरोप, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पवन शंकर के शरीर पर चोट के काफी निशान भी मिले हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
5 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
17 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
10 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines