---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

3.8 फीट का दूल्हा, 3.6 फीट की दुल्हन; 10 दिन पहले मुलाकात… हरियाणा में हुई अनोखी शादी

हरियाणा के अंबाला जिले में हुई अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी के रिसेप्शन के फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इस जोड़े की पहली मुलाकात सिर्फ 10 दिन पहले ही हुई थी। बिना दहेज हुई इस शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। विस्तार से पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

हरियाणा के अंबाला में हुई आरुषि शर्मा और नितिन वर्मा की शादी चर्चाओं में हैं। 3.8 फुट के दूल्हे नितिन और 3.6 फीट की दुल्हन आरुषि की 10 दिन पहले ही मुलाकात हुई थी। पहली नजर में दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। आरुषि मूल रूप से पंजाब के रोपड़ जिले की रहने वाली हैं, उनके पिता का देहांत हो चुका है। मां घरेलू कामकाज करती हैं, तुरंत शादी की बात पर उन्होंने समय मांगा था, क्योंकि शादी के लिए पर्याप्त खर्च नहीं था। यह सुनकर नितिन ने साफ कर दिया कि वे किसी प्रकार का दहेज नहीं लेंगे। इतना सुनकर दुल्हन के परिवार ने भी शादी के लिए हामी भर दी। अंबाला के मतिदास नगर के रहने वाले नितिन के पिता दुकान चलाते हैं। दूल्हा और दुल्हन बौनेपन (Dwarfism) से पीड़ित हैं, जिनके माता-पिता की ऊंचाई सामान्य है।

दूल्हा 12वीं पास, दुल्हन ग्रेजुएट

शादी के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ने जमकर डांस किया, जिसके वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नितिन के घर में उनके पिता मनोज, मां मोनिका, भाई अजय और एक बहन हैं। जन्म के कुछ ही समय बाद परिवार को पता लग गया था कि नितिन बौनेपन से पीड़ित हैं। आरुषि 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। वे जब 2 साल की थी, तब उनकी ऊंचाई बढ़नी बंद हो गई थी। नितिन 12वीं क्लास तक पढ़े हैं, जबकि उनकी दुल्हन ग्रेजुएट हैं।

---खबर नीचे जारी है---

नितिन से 2 साल छोटी हैं आरुषि

नितिन दुकान पर ही अपने पिता का हाथ बंटाते हैं। नितिन 25 साल के हो चुके हैं, उनका परिवार शादी के लिए 3 साल से प्रयास कर रहा था। आरुषि 23 साल की हैं। हालांकि बौनेपन की वजह से दोनों के परिवार को शादी के लिए काफी प्रयास करने पड़े। एक प्रोग्राम में आरुषि को नितिन के परिजनों ने देखा था। इसके बाद उनके परिवार के बारे में जानकारी लेकर रिश्ते की बात की गई। पहली मुलाकात में ही दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:सास-दामाद के भागने का CCTV आया सामने, कासगंज के रेलवे स्टेशन पर दिखा राहुल

यह भी पढ़ें:सास-दामाद लव स्टोरी में फिर नया मोड़, 1 नहीं 2 ताबीज लेकर आई थी अनीता, बहनोई पुलिस के रडार पर

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 15, 2025 09:14 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola