हरियाणा में एडीजीपी आत्महत्या केस में पुलिस ने अब की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। चंड़ीगढ़ पुलिस ने सूबे के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, पंचकूला कमिश्नर, अंबाला आईजी, रोहतक एसपी समेत 12 आला कमान अधिकारियों के नाम दर्ज किए हैं। पुलिस ने गुरुवार देर रात मामला दर्ज किया था। अब सभी आरोपी अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस ने हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी संदीप खिरवार, एडीजीपी अमिताभ ढिल्लों, एडीजीपी लैंड ऑर्डर संजय कुमार, एडीजीपी माटा रवि किरण ,पंचकूला पुलिस आयुक्त सिवास कविराज, अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरानिया आईपीएस कल रामचंद्रन को मामले में नामजद किया है। इसके अलावा केस में कुछ पूर्व नौकरशाह भी हैं। इसमें पूर्व डीजीपी मनोज यादव ,पूर्व डीजीपी पीके अग्रवाल, पूर्व मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद, पूर्व एसीएस राजीव अरोड़ा शामिल हैं।
केजरीवाल ने उठाई सख्त सजा की मांग
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मामले में सख्त सजा की मांग की है। केजरीवाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि हरियाणा के IPS अफसर पूरन कुमार को अपनी जाति को लेकर इतना उत्पीड़न झेलना पड़ा कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। दोषी लोगों को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका गया तो इनके ट्रोल सोशल मीडिया पर दलितों को बेइज्जत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Puran Kumar IPS: पूरन कुमार ने एक नहीं रखे थे तीन सुसाइड नोट, पत्नी के घर पहुंचने पर हुए बरामद
सांसद प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट
मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी ट्वीव किया है। उन्होंने कहा कि जातीय प्रताड़ना से परेशान होकर हरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या से पूरा देश स्तब्ध है। देश भर में दलितों के खिलाफ जिस तरह अन्याय,अत्याचार और हिंसा का सिलसिला चल रहा है, वह भयावह है। रायबरेली का जिक्र करते हुए कहा कि पहले रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि की हत्या, फिर मुख्य न्यायाधीश का अपमान और अब एक वरिष्ठ अधिकारी की आत्महत्या यह साबित करती है कि भाजपा राज दलितों के लिए अभिशाप बन गया है। कहा कि चाहे कोई आम नागरिक हो या ऊंचे पद पर हो, अगर वह दलित समाज से है तो अन्याय और अमानवीयता उसका पीछा नहीं छोड़ते। जब ऊंचे ओहदे पर बैठे दलितों का यह हाल है तो सोचिए आम दलित समाज किन हालात में जी रहा होगा।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines