सिरसा: हरियाणा के सिरसा में शनिवार शाम को एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त का है, जब ये किसी मीटिंग के बाद घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई कार सड़क से नीचे उतरी और कई बार पलटियां खाती हुई एक पेड़ से जा टकराई। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे क्षतिगस्त गाड़ी से निकालकर इन्हें अस्पताल पहुंचाया तो वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
-
फतेहाबाद में किसी मीटिंग के बाद घर लौट रहे थे दो दोस्त और उनकी एक सहयोगी कर्मचारी लड़की
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान फतेहाबाद के खैरीटीचेरा निवासी सोनू पुत्र दर्शन (कार चालक), सिरसा की एमसी कॉलोनी निवासी संजना पुत्री यशपाल और सिरसा के ही सेक्टर-20 के बलराज के रूप में हुई है। इनमें से 40 वर्षीय बलराज एक बीमा कंपनी में काम करता था। उसका दोस्त सोनू सिरसा और फतेहाबाद में कोचिंग सेंटर चला रहा था, वहीं 22 साल की संजना सोनू के साथ कोचिंग सेंटर में काम करती थी।
यह भी पढ़ें: 8वीं की छात्रा का सुसाइड केस, मेंटल टॉर्चर से परेशान, स्कूल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
शनिवार को तीनों किसी बीमा ग्राहक के साथ मीटिंग के लिए फतेहाबाद गए थे। वापसी में शाम करीब पांच बजे सिरसा में नेशनल हाईवे पर गांव कोटली के पास मोड़ पर इनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे की वजह से तीनों की मौत हो गई। इस बारे में मृतक बलराज के एक परिजन गुरी ने बताया कि बलराज दो बेटियों और एक बेटे का पिता था, वहीं सोनू के परिजन नरेश कुमार ने बताया कि उसकी भी एक बेटी है।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को ‘कुली’ बनाकर ‘नसीब’ लिखने वाले का निधन, ‘याहू’ गाकर शम्मी कपूर को भी बनाया सुपरस्टार
उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार सड़क से नीचे उतरकर कई बार पलटी खाते हुए एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के तुरंत राहगीरों ने कार की खिड़की व शीशा तोड़कर तीनों घायलों को बाहर निकाला और जांच के लिए एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों के शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
17 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines