हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरियाणा में मारुति की 300 नई कारें डूबीं, भारी बारिश के चलते स्टॉकयार्ड में भरा पानी, देखिए वीडियो में हाल

पूरे देश में मानसून की बारिश आफत बन चुकी है। आम आदमियों से लेकर कारोबारी, बारिश सभी के लिए बदहाली लेकर आई है। हरियाणा में मारुति के स्टॉकयार्ड में डरावना नजारा देखने को मिला। यहां खड़ी 300 नई कारों पानी में समा गईं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। भारी बारिश दिनों दिन आफत बनती जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ में भी बारिश से भारी जलजमाव हो गया है। इस जलजमाव में मारुति की 300 नई कारें जलमग्न हो गईं। दरअसल, बहादुरगढ़ में बने मारुति के स्टॉकयार्ड में पानी भरने से सभी कारे डूब गईं। पानी में डूबने से कारों में बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बहादुरगढ़ के अलावा पूरे हरियाणा में यही हाल है। गुरुग्राम को तो जल जमाव के चलते जिदंगी बद से बदतर हो गई है।

विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ में मारुति के स्टॉकयार्ड में करीब 300 नई कारें डूब गईं।

भारी बारिश दिनों दिन आफत बनती जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ में भी बारिश से भारी जलजमाव हो गया है। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बाढ़ से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। रिहायशी क्षेत्र में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम बंद हो गया है। दिल्ली से सटे आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियो में चार से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। मारूति के स्टॉकयार्ड में खड़ी तकरीबन 300 गाड़ियां पानी में डूबी हुई हैं। उन्हें किसी भी तरह निकालना तक मुश्किल है। 7 दिनों से गाड़ियां पानी में डूबी हुई है। मारूति के स्टॉकयार्ड में आल्टो से लेकर वैगनआर, विटारा, बेजा और इन्विकटो तक खड़ी हुई है। पानी में डूबने से कारों में बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बहादुरगढ़ के अलावा पूरे हरियाणा में यही हाल है। गुरुग्राम को तो जल जमाव के चलते जिदंगी बद से बदतर हो गई है।

गाड़ियों में खुले एयरबैग

स्टॉकयार्ड में खड़ी गाड़ियों में पानी खिड़की तक भर गया। कई गाड़ियों के सायरन बज उठे। वहीं कई कारों में पानी के दबाव के चलते एयरबैग तक खुल गए। किनारों पर खड़ी गाड़ियों के अंदर पानी भर गया। आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कामगारों ने बताया कि ये गाड़ियां स्थानीय शोरूम वालों की है। जब रात को पानी आया तो उन्होंने चौकीदार को सूचना दी लेकिन तब तक सभी गाड़ियां डूब चुकी थी और गाड़ियों के सायरन बज रहे थे। उन्होंने बताया कि फैक्ट्रियां भी बंद हैं क्योंकि पानी भरा हुआ है और फिलहाल उनके पास कोई काम नही है।

यह भी पढ़ें: पंचकूला में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरी कार पर गिरा पेड़, 6 बच्चे घायल

विज्ञापन

हरियाणा में 10 तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक के लिए हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के ज्यादातर जिले इससे प्रभावित होंगे। पिछले 10 दिनों से हरियाणा के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति हो गई है। खेतों में धान और कपास की फसल डूब चुकी हैं। फसल खराब होने लगी है। हरियाणा में अब तक सामान्य से 47 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुना नगर, महेंद्र नगर और पंचकुला में दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Explainer: क्यों हर साल बारिश में डूब जाता है गुरुग्राम? ड्रेनेज सिस्टम ही नहीं ये है सबसे बड़ी वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola