पंचकूला में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरी कार पर गिरा पेड़, 6 बच्चे घायल

हरियाणा के पंचकूला में लगातार बारिश के चलते स्कूली बच्चों से भरी कार पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस कार में 6 स्कूली बच्चे सवार थे। इस घटना के चलते बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

Panchkula news

पंचकूला में मूसलाधार बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्राइवेट स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों से भरी कार पर भारी भरकम पेड़ गिरने से कार में सवार 6 स्कूली घायल हो गए। इन घायल बच्चों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

बच्चों के पिता ने दी हादसे की जानकारी

बच्चों के पिता आनंद अत्री ने हादसे की जानकारी दी है। यह पंचकूला के सेक्टर 4 की घटना है। अपने बच्चों को आनंद अत्री के भाई अनूप अत्री के साथ पंचकूला के सेक्टर 4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल छोड़ने आए थे। इसी दौरान स्कूल के बाहर एक बड़ा भारी भरकम पेड़ कार पर आ गिरा। इस हादसे के दौरान कार में अनूप अत्री और 6 बच्चे सवार थे, जिसमें आनंद अत्री के अपने दो बच्चे और उनके भाई अनूप अत्री के दो बच्चे और उनकी बहन के दो बच्चे सवार थे।

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश

पंचकूला जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता द्वारा आज सुबह ही पंचकूला जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित किया था, लेकिन पंचकूला के कई प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को जबरदस्ती बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे मौसम में अगर बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है और किसी भी तरह का कोई अप्रिय हादसा होता है जैसे कि कार पर यह पेड़ गिरने की घटना हुई है तो उसका जिम्मेदार आखिरकार कौन होगा? क्या इसके लिए प्रशासन जवाबदेही होगा। क्योंकि हर राज्य में बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। फिर इन प्राइवेट स्कूलों पर कोई संज्ञान क्यों नहीं लेता है। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ