Haryana News: हरियाणा के नूंह में बड़ा हादसा, पहाड़ से चट्टान गिरने से दो लोगों की मौत, 7 मजदूर समेत कई गाड़ियां दबीं

Haryana Accident News

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले की सीमा पर बड़ा हादसा हो गया। यहां के बिजसना गांव में गुरुवार देर रात खनन के दौरान पहाड़ से चट्टान खिसक गई जिसके नीचे करीब 7 लोग दब गए। इसके अलावा 10 से ज्यादा वाहनों के दबे होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 लोगों की मौत भी हुई है, हालांकि हादसे में मरने वालों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए देर रात मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में दबे लोगों में ज्यादातर हरियाणा के फिरोजपुर झिरका के रहने वाले हैं। ये सभी खनन कार्य में लगे हुए थे। रात करीब 11 बजे अचानक हुए विस्फोट के बाद मिली सूचना से यह हादसा हुआ।

ब्लास्ट कर निकाले जा रहे थे पत्थर

जानकारी के अनुसार, राजस्थान सरकार ने नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका अनुमंडल से सटे राजस्थान के बिजासना में पट्टाधारकों के खनन के लिए आवंटन किया है। देर रात उनमें ब्लास्ट कर पत्थर निकाले जा रहे थे। तभी अचानक पहाड़ की एक बड़ी चट्टान खनन कार्य कर रहे लोगों पर गिर पड़ी।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त 5 डंपर, 3 पॉपलिंग व 3 अन्य वाहन मौके पर खड़े थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया।

उधर, सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दोपहर 12 बजे तक बचाव कार्य तेज कर दिया गया। घटनास्थल पर हरियाणा के अलावा राजस्थान के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ