चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल-दिल्ली मार्ग पर डिवाइडर से टकरा कर डीजल से भरी एक पिकअप गाड़ी हाईवे के बीच में पलट गई। यह घटना शनिवार रात करीब एक बजे की है। गाड़ी के पलटते ही उसमें आग लग गई वहीं ड्राइवर ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
आग लगने से मची अफरा तफरी
घटना उस वक्त की है जब डीजल से भरी पिकअप गाड़ी करनाल से पानीपत की ओर जा रही थी। ओवरब्रिज पर तुलसी दास पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी अचानक डिवाइडर से जा टकराई। टकराने के बाद गाड़ी हाईवे के बीचो- बीच पलट गई और उसमें भरा हुआ सारा डीजल हाईवे पर बहने लगा। सड़क पर तेज घर्षण से डीजल में आग लग गई और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
अभी पढ़ें – Petrol-Diesel: दिल्ली में अब तेल मिलना हो जाएगा बंद! इस बड़े कदम ने उड़ाए सभी के होश
देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और वहां से गुजर रहे सभी वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान डेढ़ घंटे तक फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति बनी रही। फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति को देखते हुए अधिकतर वाहन नीचे से सड़क से निकले।
ट्रक के पीछे चल रहे वाहन चालकों ने गाड़ियों के ब्रेक लगाकर खुद की जान बचाई । इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल व करनाल व पानीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाते ही दोबारा धधकी आग
मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू तो पाया ही था, लेकिन जैसे ही फायर ब्रिगेड ने कार्रवाई बंद की डीजल में दोबारा आग धधक गई। जिसके बाद फिर से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और पिकअप गाड़ी में लगी आग शांत होने के बाद पुलिस ने पिकअप गाड़ी को फ्लाईओवर पर साइड लगवाया। जिसके बाद एक-एक कर वाहन निकले।
अभी पढ़ें – Rajasthan: चलती बाइक से शख्स ने दो लड़कियों पर फेंका तेजाब
जानकारी में पुलिस ने बताया की शनिवार रात करीब एक बजे सूचना मिली कि फ्लाईओवर के ऊपर डीजल से भरी एक पिकअप गाड़ी में आग लग गई है। जिसके बाद वे टीम सहित मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद जाम खुलवाया गया।
(ये खबर न्यूज 24 के साथ इंटर्नशीप कर रहे हर्ष शर्मा ने लिखी है)
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
48 mins agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
5 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
5 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines