चंडीगढ़: हरियाणा के सिरसा में प्यार, शादी और फिर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल जिले में एक युवक ने अपनी मंगेतर को ऑस्ट्रेलियां भेजने के लिए अपनी ज़मीन तक बेच दी लेकिन युवती ने वहां जाकर उसे छोड़ दिया और फोन पर कहा कि मुझे तुम्हारी कोई जरुरत नहीं है।
दरअसल ये घटना जिले के ऐलनाबाद स्थित गांव बूढीमेड़ी का है जहां पर एक युवक ने शादी के पहले अपनी जमीन बेचकर अपनी मंगेतर को ऑस्ट्रेलिया भेजा था, ताकि बाद में दोनों वहीं पर सेट हो सके। करीबन 2 साल बाद विदेश से आकर युवती ने युवक से शादी तो की, मगर उसे धोखे में रखकर फिर से वह वापस विदेश रफ्फूचक्कर हो गई।
अभी पढ़ें – Ankita Murder Case: अय्याशी और नशे का अड्डा था वनंतरा रिजॉर्ट, VIPs के लिए आती थी लड़कियां
जब उसके पति ने उससे फोन पर बात की तो उसने कहा कि यह सब विदेश जाने के लिए मेरा ही प्लान था। अब मैं विदेश रहूंगी,वहां नहीं आऊंगी और तुम्हारी मुझे कोई जरूरत नहीं है। यह बोलकर मंगेतर ने फोन काट दिया।
विदेश भेजने के लिए 26 लाख की बेची थी जमीन
बता दें कि गांव बुढीमेड़ी निवासी सुखजीत कौर ने बताया उसके बेटे अजमेर सिंह का रिश्ता 2018 में रानियां की कर्णदीप कौर के साथ हुआ था। कर्णदीप ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। इस पर सभी रिश्तेदारों ने शर्त रखी थी कि कर्णदीप को विदेश भेजा जाएगा। जिसका खर्च ससुराल पक्ष को देना होगा। इस पर सबकी सहमति हो गई।
बाद में कर्णदीप और अजमेर साथ में जहां रहना चाहेंगे रह लेंगे। रिश्ता पक्का होने पर अजमेर ने मंगेतर को विदेश भेजने के लिए रिश्तेदारों से रुपए लिए और लगभग 1 बीघा जमीन बेचकर 26 लाख रुपए खर्च करके कर्णदीप कौर को आस्ट्रेलिया भेजा दिया।
अभी पढ़ें – जमाने से लड़कर रूपाली ने इकबाल से की थी लव मैरिज, बुर्का नहीं पहना तो मौत के घाट उतारा
लड़के की मां ने दर्ज कराया केस
लड़के के पिता सुखजीत कौर ने बताया कि कर्णदीप 2 साल बाद विदेश से लौटी।बेटे अजमेर सिंह के साथ उसकी शादी हो गई। रानियां तहसील में उसकी शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया। कर्णदीप शादी के एक सप्ताह बाद वापस जाने की जिद करने लगी और कहा कि वह आस्ट्रेलिया जाकर वहां से फाइल भेजकर अजमेर सिंह को भी वहां बुला लेगी। जिस पर लड़के वालों ने मना कर दिया। जिसके बाद वह चुपके से रफुचक्कर हो गई और फोन पर रिश्ता तोड़ दिया। वहीं इस मामले में लड़के की मां ने अपनी पुत्रवधु और उसके मां-बाप समेत 4 लोगों पर 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
(यह खबर News24 वेबसाइट के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष शर्मा ने तैयार की है)
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
3 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
3 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
4 hrs agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
5 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
6 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
10 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
10 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
11 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines