चंडीगढ़: करनाल जिले के घरौंडा में अराइपुरा रोड स्थित एक पंजाबी ढाबे पर देर रात हुए विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं इस झगड़े में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक विवाद खाना खाने के दौरान शुरू हुआ था, जिसने धीरे-धीरे विक्राल रुप ले लिया।
बोतल से युवक को मारकर किया घायल
दरअसल सोमवार की देर रात अराइपुरा रोड स्थित एक ढाबे पर रामपुरा निवासी नीरज राणा, भोला कॉलोनी निवासी मुनीश व बिट्टू आपस में ढाबे पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी वहां पर एक अन्य युवक भी खाना खाने के लिए आ गया। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी शुरू हो गई। इतने में उस युवक ने बोतल लेकर बिट्टू के सिर पर वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: साइबर सेल की मदद से ऑनलाईन सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
रॉड से मारकर हत्या
जानकारी में चश्मदीदों ने बताया कि नीरज बिट्टू को छुड़वाने के लिए लिए आगे बढ़ा तो उस युवक ने नीरज पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतने में हमलावर युवक ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते करीब एक दर्जन युवक हाथों में लोहे की रॉड लिए मौके पर पहुंच गए। इन सभी ने दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।
मौके से हमलावर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी
हमले में नीरज व मुनीश मौके पर ही दम तोड़ दिया। लेकिन, किसी तरह तीसरा युवक बिट्टू मौके से निकल गया। विवाद देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बिट्टू व दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर घरौंडा अस्पताल पहुंचाया।
अभी पढ़ें – Punjab News: 5 आतंकवादी मॉड्यूलों का पर्दाफाश, 10 दिनों में 17 आतंकवादी गिरफ्तार
इस घटना से इलाके में काफी तनाव हो गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए डीएसपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।उन्होंने बताया की हमलावरों को पकड़ने के लिए ढाबे के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहें हैं और बदमाशों के धर पकड़ के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(ये खबर न्यूज 24 के साथ इंटर्नशीप कर रहे हर्ष शर्मा ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
13 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
21 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
21 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
21 hrs agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
23 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
23 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines