पटना: महिला से रेप के 11 साल पुराने मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि महिला ने हाल ही में दानिश के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। महिला का ये भी आरोप है कि उसके बच्चे के पिता दानिश रिजवान ही है।
उधर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अगर दानिश दोषी साबित होंगे तो कानून उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
महिला ने लगाए हैं ये आरोप
दानिश रिजवान के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक, 11 साल पहले वह दानिश से मिलने पटना आई थी, तब दानिश जर्नलिस्ट थे। महिला ने कहा कि मुलाकात के दौरान दौरान दानिश रिजवान ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। महिला का आरोप है कि उनका एक बेटा है जिसके पिता दानिश रिजवान हैं। आरोप लगाने वाली महिला ने डीएनए टेस्ट की मांग की है।
अभी पढ़ें – हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से की शादी, घर पर हुआ हमला तो दंपति ने कहा- धर्मांतरण नहीं कर रहे हैं
दानिश बोले- कानून का पूरा सहयोग करेंगे
उधर, महिला के आरोपों के बाद दानिश रिजवान ने कहा कि वे पुलिस की जांच में हर तरह का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
49 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
56 mins agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 hr agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines