TMC का सांसद हूं तो क्या बुलडोजर चलवाएंगे? क्या है वो प्लॉट विवाद, जिस वजह से यूसुफ पठान पहुंचे हाईकोर्ट

Yusuf Pathan Plot Controversy: पश्चिम बंगाल से TMC के सांसद यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद गहरा गया है। वे नोटिस के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट पहुंचे हैं। वडोदरा म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने उनके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Yusuf Pathan Petition in Gujarat High Court:

Yusuf Pathan

Yusuf Pathan Petition in Gujarat High Court: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और लोकसभा चुनाव 2024 लड़कर पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद बने यूसुफ पठान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने वडोदरा म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (VMC) द्वारा 6 जून को भेजे गए नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है। उन पर जमीन का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है। मामला तंदलजा में स्थित VMC के मालिकाना हक वाले प्लॉट से जुड़ा है, जिसे 15 दिन के अंदर खाली करने के निर्देश यूसुफ पठान को दिए गए हैं। अगर उन्होंने आदेश का उल्लंघन किया तो बुलडोजर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विवादित प्लॉट को खरीदना चाहते हैं यूसुफ पठान

हाईकोर्ट में दर्ज याचिका में यूसुफ पठान ने बताया कि उन पर जो प्लॉट कब्जाने के आरोप लगे हैं। उसे खरीदने के लिए उन्होंने VMC को साल 2012 में आवेदन दिया था। 2 साल बाद 2014 में उनका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया, लेकिन प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ। अब उसी प्लॉट को लेकर विवाद किया जा रहा है और उसे खाली करने की मांग है, लेकिन वे उइसे खरीदना चाहते हैं और इसके लिए प्रस्ताव दिया हुआ है, लेकिन VMC प्रस्ताव पर विचार करने की बजाय उन्हें नोटिस भेज रही है। प्लॉट से कब्जा जबरन हटवाने की धमकी दी जा रही है। मांग पूरी नहीं करने पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

यूसुफ के घर की दीवार से सटा प्लॉट

यूसुफ पठान ने अपनी याचिका में दलील दी कि अब वे सांसद बन गए हैं। TMC के सांसद बने हैं तो क्या प्रताड़ित किया जाएगा? प्लॉट उनके घर की दीवार से सटा हुआ है और इसके लिए उन्होंने 50 हजार से ज्यादा कीमत ऑफर की थी, लेकिन VMC अपनी जिद पर अड़ गया है। इसलिए उन्होंने गुजरात हाईकोर्ट की शरण ली है, ताकि हाईकोर्ट उनके साथ न्याय करे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ