World AIDS Day Worrying news from Gujarat: गुजरात में गर्भवती महिलाओं में एचआईवी-एड्स संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले पांच साल में दो हज़ार से ज़्यादा ग़र्भवती महिलाएं एचआईवी पॉज़िटिव पाई गई हैं. विश्व एड्स दिवस पर जारी आंकड़ों ने गुजरात के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. राज्य में पिछले पाँच सालों में 74 लाख 72 हज़ार ग़र्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच की गई, जिनमें से 2473 महिलाएँ पॉज़िटिव पाई गईं. राज्य में इस समय करीब 90 हज़ार एचआईवी संक्रमित मरीज इलाज ले रहे हैं. एचआईवी अब एक क्रोनिक लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी बन चुकी है, यानी दवाओं के नियमित सेवन से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: World AIDS Day 2023: एड्स का उपचार सिर्फ बचाव! जानिए कैसे फैलता है HIV और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी
गर्भवती महिलाओं के मामले में खास सावधानी
गुजरात में गर्भवती महिलाओं के मामले में खास सावधानी बरती जाती है ताकि संक्रमण नवजात तक न पहुंचे. गुजरात स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अनुसार राज्य में एचआईवी का प्रिवेलेंस रेट 0.18 फ़ीसदी है, जबकि देश में यह 0.20 फ़ीसदी है. राज्य के अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, भावनगर और जामनगर ज़िलों को हाई प्रायोरिटी क्षेत्र घोषित किया गया है. यहाँ 261 आईसीटीसी और 2466 एफआईसीटीसी केंद्रों पर निशुल्क जांच और परामर्श सुविधा उपलब्ध है. साथ ही 88 गैर सरकारी संगठन (NGO) भी जोख़िमी प्रवृत्ति वाले समूहों को काउंसलिंग, कंडोम वितरण और जागरूकता सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं.
गुजरात के सूरत में आया था पहला केस
भारत में फिलहाल लगभग 26 लाख लोग एचआईवी संक्रमण के साथ जी रहे हैं. दुनिया में इसका आंकड़ा करीब 4 करोड़ के पार पहुंच चुका है. एचआईवी का पहला मामला साल 1981 में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में सामने आया था, जबकि भारत में 1986 में चेन्नई और गुजरात के सूरत में पहले केस दर्ज किए गए थे. विश्व एड्स दिवस हमें यह याद दिलाता है कि जागरूकता और समय पर जांच ही संक्रमण से सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल है.
यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के लिए कौन सा योगा बेस्ट है? बाबा रामदेव ने बताया बीपी हाई होने पर कौन सा पॉइंट दबाएं
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
2 mins agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
19 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines