---विज्ञापन---

हेल्थ

World AIDS Day 2023: एड्स का उपचार सिर्फ बचाव! जानिए कैसे फैलता है HIV और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

World AIDS Day 2023: AIDS के बारे में हमारे समाज में कई ऐसी चीजें हैं, जिस कारण इससे पीड़ित लोगों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूकता लाने के लिए हर साल 01 December को World AIDS Day मनाया जाता है।

World AIDS Day 2023: एड्स एक खतरनाक बीमारी है, जिसका उपचार बचाव है। इस बीमारी में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे शरीर एक दम कमजोर हो जाता है और किसी भी बीमारी के चपेट में आ जाता है। सबसे पहले एड्स दिवस 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था। WHO के 2022 के आकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में 3.6 करोड़ लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं।

इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल सेलिब्रेट किया जाता है। इसके जरिए, कई प्रोगाम किए जाते हैं, ताकि लोगों को इसके बारे में अवेयर कर सके। इस साल भी नई थीम के साथ यह दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, कब इस बीमारी का अंत हो सकता है, इसपर हाल ही में जारी यूएन की एक रिपोर्ट में इससे जुड़ी जानकारी सामने आई है।

---विज्ञापन---

UNAIDS की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक “एड्स के अंत” तक पहुंचना अभी भी मुमकिन है। हालांकि,यह तभी हो पाएगा, जब कम्युनिटीज बेहतर तरीके से लीड करें। इसके साथ ही अच्छी फंडिग की जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में यूएनएड्स ने अपनी Annual World AIDS Day Report में यह बात कही गई कि साल 2030 तक “एड्स को अभी खत्म किया जाना संभव है, लेकिन कि इस दिशा में अच्छे प्रयास होने चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में 39 मिलियन लोग HIV से पीड़ित हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 1 December को मनाया जाता है World AIDS Day, जानिए थीम, लक्षण से लेकर बचाव

वैसे जागरुकता में बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पीछे नहीं रहा है। एड्स पर जागरूकता लाने के लिए बड़ा योगदान दिया है। कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो एड्स के विषय के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाती हैं। ये हैं फिल्में, जो एड्स पर बेस्ड हैं।

फिर मिलेंगे

Phir Milenge | Watch 2004 Phir Milenge Movie Full Online - MX Player

---विज्ञापन---

माय ब्रदर निखिल

My Brother Nikhil Full Movie 4K - माय ब्रदर निखिल (2005) - Sanjay Suri - Juhi Chawla - YouTube

दस कहानियां

---विज्ञापन---

 

प्यार में कभी कभी

Pyar Mein Kabhi Kabhi - Disney+ Hotstar

---विज्ञापन---

इन फिल्मों के जरिए लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है, ताकि इस समाज में एड्स से पीड़ित लोगों के साथ कोई भेदभाव न हो और उन्हें समझा जाए। हर चीज में समान अवसर मिले। हर कोई हाथ से हाथ मिलाकर चले।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 5 फूड टिप्स, जो Kidney को रखेंगे हेल्दी और घटाएंगे Creatinine Level

अगर आप भी वर्ल्ड एड्स डे पर के मौके पर अपने सगे-संबंधी, दोस्तों और प्रियजनों को मैसेज के जरिए जागरूक करना चाहते हैं, तो ये कुछ अच्छे मैसेज अपकी मदद कर सकते हैं।

भेदभाव नहीं है इलाज..एड्स मरीजों को बांटे प्यार !

Happy World AIDS Day 2023 !

न साथ रहने से और न टच करने से HIV फैलता..यह बीमारी सिर्फ असावधानी से होती है !

World AIDS Day 2023 !

जो सेफ्टी से दोस्ती तोड़ेगा, वह एक दिन दुनिया भी छोडेगा !

Happy World AIDS Day 2023 !

एड्स के खतरे को कम करने ध्यान में रखें ये बातें

  1. सेक्सुअल रिलेशन के दौरान हमेशा सेफ्टी रखें।
  2. HIV के लिए रेगुलर टेस्ट करवाएं।
  3. सुई शेयर करने से बचें।
  4. अगर HIV होने का खतरा ज्यादा है तो Pre-Exposure Prophylaxis (PREPपी) पर विचार करें। यह एक दैनिक दवा है जो एचआईवी के खतरे को काफी कम कर सकती है।
  5. अगर आप एचआईवी पॉजिटिव हैं, तो एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) लगातार लेते रहें।
  6. एड्स के बारे में खुद को शिक्षित करना चाहिए।
  7. अगर आप प्रेग्नेंट हैं और HIV पॉजिटिव हैं, तो अपने बच्चे में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए दवाएं लें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 01, 2023 07:16 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola