Who is Savji Dholakia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्टूबर को गुजरात के सूरत में हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया के पुत्र द्रव्य ढोलकिया की शादी समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने जोड़े को आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी हेलीकाॅप्टर से शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उनका स्वागत सावजी ढोलकिया ने किया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि द्रव्य ढोलकिया और जाह्नवी की शादी सूरत के दुधाला में हेत नी हवेली में हुई। करोड़पति ढोलकिया परिवार द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी को देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर गुजरात के हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया सुर्खियों में आ गए हैं। सावजी ढोलकिया को दुनिया अपने कर्मचारियों को दिवाली पर दिए जाने वाले उपहारों के लिए जानती हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कौन हैं सावजी ढोलकिया, जो अक्सर चर्चा में रहते हैं।
जानें कौन हैं सावजी ढोलकिया
सावजी ढोलकिया साल 2014 में अपने कर्मचारियों को 200 फ्लैटए 491 कारें और 525 डायमंड जूलरी के सेट उपहार में देकर चर्चा में आए थे। इसके बाद 2015-16 में भी उन्होंने कर्मचारियों को दिवाली पर तोहफे में कार-फ्लैट्स दिए थे। सावजी ढोलकिया ने खुद अपने करियर की शुरुआत हीरा घिस्सू के तौर पर की थी और इसके बाद इस कारोबार के किंग बन गए। गुजरात के अमरेली जिले के दुधला गांव के रहने वाले सावजी ने 13 साल की उम्र में चौथी क्लास पास करने के बाद स्कूल छोड़ दिया और चाचा के हीरा कारोबार में शामिल हो गए। 10 सालों के संघर्ष के बाद उन्होंने 1991 में हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स की स्थापना की। उनकी कंपनी में 1500 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
ये भी पढ़ेंः आंध्रप्रदेश में ट्रिपल मर्डर, दो गुटों में विवाद, दिवाली पर एक ही परिवार की 3 पीढ़ियां खत्म
पीएम मोदी को किया आमंत्रित
हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक सावजी ढोलकिया ने कहा कि जब वे पीएम मोदी से दिल्ली में मिले थे, उन्हें शादी में आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि जब द्रव्य और जाह्नवी नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं तो हम भाग्यशाली महसूस करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खुशी के क्षण में हमारे साथ है।
ये भी पढ़ेंः India China Border: डेमचोक में भारत को मिली सफलता, अब देपसांग की बारी, दोनों सेनाओं ने मिलाई ‘कदमताल’
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines