आंध्रप्रदेश में ट्रिपल मर्डर, दो गुटों में विवाद, दिवाली पर एक ही परिवार की 3 पीढ़ियां खत्म

Kakinada Triple Murder Case: आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घटना दिवाली के रात की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों हत्याएं आपसी रंजिश में की गई हैं।

murder

Triple murder in Kakinada Andhra Pradesh: आंध्रप्रदेश के काकीनाडा जिले में गुरुवार को दिवाली पर दो गुटों में आपसी झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार दो परिवारों के बीच सालों से चली आ रही दुश्मनी के कारण एक ही परिवार के तीन पीढ़ी की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार जिले के काजुलुरु मंडल में गुरुवार को दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई।

विज्ञापन

झड़प के दौरान एक शख्स, उसके बेटे और पोते की हत्या कर दी गई। मृतकों के शव काजुलुरु गांव में खून से लथपथ बरामद किए गए। उनके सिर कुचले हुए थे और हाथों में धारदार हथियार भी थे। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि ये हत्याएं पुरानी रंजिश और मृतकों की ओर से आरोपी परिवारों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के कारण हुई।

विज्ञापन

आपसी रंजिश में गई जान

मृतकों की पहचान बथुला रमेश, बथुला चिन्नी, और बथुला राजू के तौर पर हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामकृष्ण राव ने बताया कि हम सभी एंगल से इसकी जांच कर रहे हैं और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही थी। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। लोगों ने खुद को घर में बंद कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाल ली।

दिवाली की रात दिल्ली में भी डबल मर्डर

बता दें कि राजधानी दिल्ली में भी दिवाली की रात डबल मर्डर की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को शाहदरा में दिवाली की सेलिब्रेशन के दौरान कुछ लोगों ने चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में 10 साल का बच्चा घायल हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ