Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का गुरुवार दोपहर को विमान हादसे में निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरी गुजरात बीजेपी में शोक की लहर है। उनके करीबियों की मानें तो विजय रूपाणी के लिए 1206 नंबर सौभाग्य का प्रतीक था। इस नंबर को वह अपने जीवन का सौभाग्य मानते थे। उनकी गाड़ी से लेकर जीवन के अहम हिस्सों में इस नंबर का बड़ा ही महत्व था लेकिन उनको क्या पता था कि ये नंबर उनके जीवन में त्रासदी बनकर आएगा।
त्रासदी बनकर आया नंबर
बता दें कि पूर्व सीएम रूपाणी 1206 को अपना लकी नंबर मानते थे लेकिन दुर्भाग्य वश उनकी मृत्यु भी कल यानी 12.06.2025 को हुई। विजय रूपाणी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वे एअर इंडिया की लंदन जा रही उड़ान संख्या एआई 171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गई।
ये भी पढ़ेंः Ahmedabad Plane Crash में 265 लोगों की मौत, पढ़ें विमान हादसे के 10 अपडेट्स
तो बच सकती थी जान…
विजय रूपाणी की मृत्यु पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि कभी-कभी किस्मत बहुत ही बेरहमी से खेलती है। अगर वे पहले चले जाते तो शायद ये हादसा टल जाता। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष ने बताया कि वे पहले 5 जून को जाने वाले थे लेकिन लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के चलते उन्होंने अपनी यात्रा को 12 जून तक के स्थगित कर दी थी।
राजकोट में एम्स-एयरपोर्ट पूर्व सीएम की देन
पूर्व सीएम के भतीजे मेहुल रूपाणी ने बताया कि पूरा परिवार इस हादसे के बाद से ही सदमे में है। उनकी पत्नी और बेटी लंदन से वापस आ रही है। अमेरिका में भी उनके रिश्तेदार हैं वे भी जल्द ही भारत आने वाले हैं। उनकी मृत्यु के बाद राजकोट समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। राजकोट में एयरपोर्ट और एम्स लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है।
ये भी पढ़ेंः कौन है सबसे सुरक्षित भारतीय एयरलाइन, किसके पास कितने हैं प्लेन?
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines