Caste census: UP डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- 'जातिगत जनगणना होनी चाहिए, मैं करता हूं समर्थन '
Edited By Amit Kasana

केशव प्रसाद मौर्य
Edited By Amit Kasana

केशव प्रसाद मौर्य
Caste census in up: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जातिगत जनगणना पर अपना समर्थन दिया है। दरअसल, शनिवार को उपमुख्यमंत्री उन्नाव के नवाबगंज में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि ‘जातिगत जनगणना होनी चाहिए, मैं जातिगत जनगणना का समर्थन करता हूं।
इससे पहले सपा नेता अखिलेश यादव समेत अन्य कुछ लोग भी उत्तर प्रदेश में जातिगत जनगणना की मांग उठा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री का बयान एक तरह से उनकी मांग को समर्थन करता है। वह भाजपा के पहले नेता हैं जो यूपी में इस तरह की मांग कर रहे हैं।
जाति जनगणना कोई आज की मांग नहीं है। अंग्रेजों ने किसी जमाने में इस पर समझौता किया और संविधान के अधिकार तभी मिल सकते हैं जब जाति जनगणना सही पता होगा। समाजवादियों का मानना है कि जाति जनगणना होनी चाहिए, हमारी सरकार जैसे ही बनेगी हम जाति जनगणना कराएंगे: समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव pic.twitter.com/R2WgjoPbea
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2023
बता दें इससे पहले भी उपमुख्यमंत्री मीडिया में इस तरह के बयान दे चुके हैं। उनके इस बयान से प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। गौरतलब है कि इस समय बिहार में प्रदेश सरकार के द्वारा जाति के आधार पर जनगणना कराई जा रही है। गौरतलब है कि 7 जनवरी से बिहार में जाति आधारित सर्वे शुरू हो गया है। इस परियोजना पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार दो चरणों में इसे पूरा करेगी। पहला चरण में सभी घरों की संख्या की गणना की गई है। दूसरे चरण में मार्च से सभी जातियों, उप-जातियों और धर्मों के लोगों से संबंधित डेटा एकत्र किया जाएगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: