Vapi Theft Case: गुजरात पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जो करोड़ों का मालिक निकला है। आरोपी रोहित कनुभाई सोलंकी के पास मुंबई में 1 करोड़ रुपये का फ्लैट है। उसके पास ऑडी कार भी है। आरोपी चोरी करने के लिए आलीशान होटलों में स्टे करता था। चोरी करने फ्लाइट के जरिए आता था। जहां पर चोरी करनी होती थी, वहां कैब लेकर जाता था। पुलिस वापी में हुई एक लाख की चोरी की जांच कर रही थी। जिसके बाद उसको अरेस्ट किया गया। आरोपी कई राज्यों में डकैती की वारदातों को भी अंजाम दे चुका है। वापी में चोरी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो दंग रह गई।
कई राज्यों में 19 डकैती की बात कबूली
आरोपी को लग्जरी लाइफ जीने का शौक है। उनसे कई राज्यों में डकैती की 19 वारदातें कबूल की हैं। सोलंकी के पास मुंबई के मुब्रा इलाके में एक करोड़ का फ्लैट भी है। उसके पास ऑडी कार है। उसने वलसाड में 3, सेलवाल, पोरबंदर और सूरत में 1-1 डकैती की बात कबूली है।
आरोपी तेलंगाना, एमपी और आंध्र प्रदेश में 2-2 डकैती डाल चुका है। वहीं, महाराष्ट्र में एक डकैती की बात कबूल की है। यहीं नहीं, आरोपी बदमाशों को पैसे देकर महाराष्ट्र और एमपी में 6 घरों में चोरियां करवा चुका है। पुलिस को पता लगा है कि आरोपी एक मुस्लिम महिला से शादी करना चाहता था। इसलिए उसने अपना नाम अरहान रख लिया है। चोरी के लिए आरोपी आलीशान होटलों को ठिकाना बनाता था। वह फ्लाइट के जरिए शहरों में जाता। दिन में कैब बुक कर सोसाइटियों में घूमता और रात को चोरी के बाद मुंबई के डांस बारों में जाकर पार्टी करता था। आरोपी हर महीने नशे और पार्टियों पर डेढ़ लाख रुपये खर्च करता था। आरोपी कई ड्रग्स तस्करों के संपर्क में भी था।
यह भी पढ़ें:बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली; ट्रेलर ऑटो को टक्कर मार 100 मीटर घसीट ले गया, सड़क पर बिखरी लाशें
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
10 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
12 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
12 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines