गुजरात के वडोदरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां विभान ने दूसरे विभाग की नींद खोले का काम किया है। दरअसल, वडोदरा शहर के आसपास बहने वाली विश्वामित्री सहित कई नदियों के किनारे सालों से देसी शराब बनाने वाली भट्टियां धधक रही हैं। वडोदरा के निगम कमिश्नर दिलीप राणा अधिकारियों के साथ विश्वामित्री नदी प्रोजेक्ट की वडसर स्थित चल रही कार्यवाही का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां नदी के किनारे शराब बनाने वाली भट्टियां देखकर वह चौंक गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी।
रोक-टोक के बिना धधकता रही शराब की भट्टियां
पुलिस रिकॉर्ड में शराब बनाने वाली इन भट्टियों के नाम की लिस्ट भी है, लेकिन सिस्टम के आशीर्वाद के कारण इस गतिविधि के खिलाफ किसी बड़े अधिकारी ने सख्त कार्रवाई नहीं की। इसके कारण देसी शराब का व्यापार बिना किसी रोक-टोक के धधकता रहा है। इन भट्टियों में शराब पीने वाले कई लोगों ने छोटी उम्र में अपनी जान खो दी है। वहीं, कई महिलाएं शराब की लत के कारण विधवा बन चुकी हैं। लेकिन सरकार या सरकारी तंत्र इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं करता। इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को निगम कमिश्नर दिलीप राणा को देखने को मिला।
निगम कमिश्नर ने फोटो पुलिस को भेजी
शहर में बाढ़ बचाव को लेकर विश्वामित्री के 4 ज़ोन में कार्यवाही चल रही है। इसी के तहत निगम कमिश्नर दिलीप राणा और अधिकारी नियमित रूप से इस कार्यवाही का निरीक्षण करते रहे हैं। शुक्रवार को वह अपने अधिकारियों के साथ वडसर विश्वामित्री के किनारे चल रही कार्यवाही का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां कमिश्नर दिलीप राणा ने शराब बनाने वाली भट्ठियां देखीं। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां पर शराब से भरे कई ड्रम भी पड़े हुए देखे। यह दृश्य देखकर वह चौंक गए और इसका फोटो खींचकर शहर के पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार को भेज दिया।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 8 जिलों में गर्मी हद के पार, राजकोट में 43 डिग्री तक पहुंचा तापमान
क्या होगा अब?
अब देखना यह है कि शहर के पुलिस कमिश्नर इस शराब बनाने वाली भट्टियों को स्थायी रूप से बंद करवाते हैं या नहीं। शराब की इन भट्ठियों को चलाने वाले शराब माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines