गुजरात के 8 जिलों में गर्मी हद के पार, राजकोट में 43 डिग्री तक पहुंचा तापमान

गुजरात में जैसे-जैसे अप्रैल का महीना बीत रहा है, गर्मी असली रूप दिखा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

Gujarat Weather Today (4)

गुजरात में बेमौसम बारिश ने जहां अप्रैल की शुरुआत में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई थी, वहीं अब जैसे-जैसे अप्रैल का महीना बीत रहा है, गर्मी असली रूप दिखा रही है। कल से राज्य के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान राज्य के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों का तापमान 40-43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले 4 दिनों के दौरान तापमान 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है। उसके बाद राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, 6 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल के दौरान गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 5 अप्रैल और 9 अप्रैल को सौराष्ट्र-कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, 6 अप्रैल से 8 अप्रैल के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ में कुछ स्थानों पर लू चलने की उम्मीद है। इसके अलावा, अगले 7 दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम की संभावना है।

8 जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुजरात के भुज में 43, नलिया में 40, अमरेली में 41, भावनगर में 39, द्वारका में 30, ओखा में 32, पोरबद्र में 37, राजकोट में 43, वेरावल में 32, सुरनगर में 43, महुवा में 33, केशोद में 41, अहमदाबाद में 40, दीसा में 41, गांधीनगर में 40, वल्लभ विद्यानगर में 40, बड़ौदा में 39, सूरत में 34 और दमन में 35 डिग्री तापमान रहने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ