Ruckus in Vadodara: दिवाली की रात गुजरात के वड़ोदरा में जमकर बवाल हुआ। यहां दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने पेट्रोल बम से हमला भी किया। घटना वडोदरा के पानीगेट इलाके की है।
अभी पढ़ें – कर्नाटक: लिंगायत मठ में मृत मिले पुजारी, 2 पेज के सुसाइड नोट में लगाया उत्पीड़न का आरोप
17 लोगों को किया गिरफ्तार
गुजरात में वडोदरा में दो गुटों के बीच सोमवार को हुए बवाल के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पटाखा फोड़ने को लेकर बहस के बाद विवाद हुआ। सूत्रों ने कहा कि दंगाईयों ने पुलिस अधिकारियों पर पेट्रोल बम भी फेंके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस घटना की जानकारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक, पटाखे फोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई और मामला तब और बढ़ गया जब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस दौरान दंगाईयों ने सड़क पर खड़े कुछ गाड़ियों में आग भी लगा दी। वहीं, एक गुट ने स्ट्रीट लाइट बंद कर दी ताकि सीसीटीवी कैमरे में उनकी पहचान न हो सके।
सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि इस दौरान पुलिस की टीम पर भी हमला किया गया लेकिन पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।
अभी पढ़ें – Arunachal Pradesh: अरुणाचल के सबसे पुराने बाजार में लगी भीषण आग, 700 दुकानें जलकर राख
डीसीपी यशपाल जगन्या ने बताया कि सोमवार रात मुस्लिम मेडिकल सेंटर के पास स्टोन पेल्टिंग की एक घटना हुई। पुलिस तुरंत स्थान पर पहुंची और कार्रवाई की। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। CCTV और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की जांच जारी है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines