Vadodara News: गुजरात के वडोदरा से होली पर दुखद घटना सामने आई है। यहां एक नशे में धुत कार चालक ने राह चलते लोगों को टक्कर मार दी। इसमें 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं एक महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान कार की स्पीड 100 किलो/प्रति घंटे से ज्यादा थी। घटना वडोदरा के कारेलीबाग इलाके की है। हादसे का वीडियो आम्रपाली काॅम्पलेक्स के सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हो गया। मामले में पुलिस ने कार चालक को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथी की तलाश में जुटी है।
आरोपी छात्र बनारस का
जानकारी के अनुसार वडोदरा के कारेलीबाग क्षेत्र में एक तेज स्पीड से आ रही कार ने 5 लोगों को कुचल दिया। जिसमें से 1 महिला की मौत हो गई। आरोपी युवक का नाम रक्षित रवीश चौरसिया है जोकि यूपी के बनारस का रहने वाला है। छात्र वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी में लाॅ की पढ़ाई करता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार में दो लोग सवार थे। कार रक्षित रवीश चौरसिया चला रहा था, जोकि पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि दूसरा प्रांशु चौहान है जोकि हादसे के बाद मौक से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार प्रांशु चौहान के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।
ये भी पढ़ेंः प्रेम संबंध की वजह से मिली तालिबानी सजा, बिना कपड़ों के शख्स को गांव में घुमाया; 7 लोग गिरफ्तार
लोगों ने की धुनाई
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद नशे में धुत रवीश बाहर निकलकर अनाॅदर राउंड-अनाॅदर राउंड चिल्लाने लगा। इस दौरान उसने किसी निकिता नाम की लड़की का नाम भी लिया था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने लाॅ स्टूडेंट की धुनाई कर दी। घटना के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और शहर बीजेपी अध्यक्ष और सांसद घटनास्थल पहुंचे। फिलहाल पुलिस रवीश के साथी और कार मालिक की तलाश में जुटी है, उधर बीजेपी ने दुखद घटना पर आज का रंगोत्सव कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः गुजरात में पलटी शराब से भरी गाड़ी, मच गई लूट; मदद की जगह चोरी करने लगे शराब
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines