Gujarat Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: गुजरात के राजकोट अग्निकांड हादसे में गेम जोन के मालिक प्रकाश जैन की भी मौत हो गई। इस बात का खुलासा मंगलवार को हुआ। घटनास्थल पर मिले शव के डीएएनए का सैंपल अहमदाबाद में रहने वाली जैन की मां विमला देवी के सैंपल से मैच हुआ। प्रकाश जैन मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले थे। उन्होंने 5 करोड़ की लागत वाले गेम जोन में 3 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा था।
उधर राजकोट पुलिस ने इस हादसे के नामजद आरोपियों में एक आरोपी को राजस्थान से अरेस्ट किया है। हादसे के बाद से ही वह फरार चल रहा था और आबू रोड में जाकर छिपा था। राजकोट अग्निकांड में पुलिस अब तक युवराज सिंह सोलंकी, राहुल राठौड़ और नितिन जैन को अरेस्ट कर लिया था। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
पुलिस बोली- जांच में सहयोग नहीं कर रहे आरोपी
पुलिस ने कहा कि आरोपियों से कागजात मांगे जा रहे हैं लेकिन वे कह रहे हैं कि सब कुछ आग में जलकर राख हो गया। वहीं एक आरोपी युवराज सिंह सोलंकी तो पहले रोने का नाटक करने लगा और उसके 5 मिनट पर बाद जोर-जोर से हंसने लगा। उसने कोर्टरूम में कहा कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
बता दें कि राजकोट के टीआरपी गेम जोन में शनिवार शाम को आग लगने से 12 बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने हादसे में मारे गए 25 लोगों के डीएनए सैंपल जांच के लिए गांधीनगर भेजे थे क्योंकि हादसे में वे बुरी तरह जल चुके थे।
ये भी पढ़ें: Rajkot Fire: वीकेंड पर मस्ती करने पहुंचे थे गेम जोन, राख में बदल गए कई परिवारों के अरमान
ये भी पढ़ें: Rajkot Fire: 28 जानें बच सकती थीं अगर…जिंदा बचे चश्मदीद ने बयां की खौफनाक अग्निकांड की आंखोंदेखी
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines