Tourist Drowned Into Narmada River: गुजरात में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। नर्मदा नदी में 8 टूरिस्ट डूब गए हैं। हादसा गुजरात के वडोदरा में स्थित पोइचा टूरिस्ट प्लेस पर हुआ। डूबने वाले लोग सूरत के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो पिकनिक मनाने के लिए पोइचा के नीलकंठ धाम आए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गोताखोरों और NDRF की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एक टूरिस्ट को बचा लिया गया है। वहीं 7 की तलाश जारी है।
डूबने वाले टूरिस्टों में 3 बच्चे भी शामिल
आशंका जताई जा रही है कि टूरिस्ट नहाने के लिए नदी में उतरे होंगे, लेकिन पानी के भंवर में फंसने के कारण डूब गए। राजपीपला टाउन पुलिस मौके पर है। नगर पालिका डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम लापता लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। डूबने वाले लोगों में 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। वहीं सभी लोग एक ही परिवार के हैं। यह जानकारी बचाए गए शख्स ने पुलिस और प्रशासन को दी। क्योंकि उन्हें नदी में डूबे कई घंटे बीत चुके हैं तो बचने की आशंका कम ही है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines