गुजरात में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे. मामला गुजरात के वलसाड जिले का है, जहां चोरी करने घुसे दो चोरों ने खुद ही 112 नंबर डायल करके पुलिस को मदद के लिए बुला लिया. जब बाहर भीड़ जमा हो गई और भीड़ से पिटने का डर सताने लगा, तो चोरों ने पुलिस से कहा, ‘सर, हम चोरी करने आए थे, लेकिन लोगों ने बाहर से शटर बंद कर दिया है, प्लीज हमें बचा लीजिए.’
घटना वलसाड जिले के उमरगाम तालुका स्थित साजन गांव की है. यहां ‘बीजे ज्वैलर्स’ नाम की दुकान में दिनेश सोनकर और विपिन पाठक नाम के दो चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे. दोनों दुकान के अंदर ज्वैलरी समेट ही रहे थे कि आसपास के लोगों को शक हो गया. लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बिना शोर मचाए बाहर से दुकान का शटर गिरा दिया और ताला लगा दिया. देखते ही देखते दुकान के बाहर लाठी-डंडे लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
यह भी पढ़ें : एनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूट ली दुकान
अंदर फंसे चोरों ने जब शटर खुलने की कोशिश और बाहर जमा भीड़ का गुस्सा देखा, तो वे घबरा गए. भीड़ के हाथों लिंचिंग या पिटाई के डर से चोरों ने बिना देर किए पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल लगा दिया. कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी भी उस वक्त हैरान रह गए जब दूसरी तरफ से चोर ने कहा कि ‘साहब, हम चोरी करने आए थे, बचा लो.’
जानकारी मिलते ही वलसाड पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बाहर जमा भीड़ को शांत कराया और शटर खोलकर दोनों चोरों को सुरक्षित बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया. पुलिस ने उनके पास से चुराए गए गहने और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद कर लिए हैं.
यह भी पढ़ें : 22 साल, 26 चोरियां और जेल से छूटते ही 71 लाख का हाथ… 51 तोला सोना उड़ाने वाला शातिर चोर अरेस्ट
डिप्टी एसपी बी. दवे के मुताबिक, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 hr agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines