'साहब! हमें बचा लिजिए…', चोरी करने गए थे, खुद ही बुलानी पड़ी पुलिस; लगाई मदद की गुहार

घटना वलसाड जिले के उमरगाम तालुका स्थित साजन गांव की है. यहां ‘बीजे ज्वैलर्स’ नाम की दुकान में दिनेश सोनकर और विपिन पाठक नाम के दो चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे.

Valsad Thieves Police, Gujarat police, Thieves Trapped Jewellery Shop, Valsad news, Valsad police

जानकारी मिलते ही वलसाड पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. (Image - Social Media)

गुजरात में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे. मामला गुजरात के वलसाड जिले का है, जहां चोरी करने घुसे दो चोरों ने खुद ही 112 नंबर डायल करके पुलिस को मदद के लिए बुला लिया. जब बाहर भीड़ जमा हो गई और भीड़ से पिटने का डर सताने लगा, तो चोरों ने पुलिस से कहा, ‘सर, हम चोरी करने आए थे, लेकिन लोगों ने बाहर से शटर बंद कर दिया है, प्लीज हमें बचा लीजिए.’

विज्ञापन

घटना वलसाड जिले के उमरगाम तालुका स्थित साजन गांव की है. यहां ‘बीजे ज्वैलर्स’ नाम की दुकान में दिनेश सोनकर और विपिन पाठक नाम के दो चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे. दोनों दुकान के अंदर ज्वैलरी समेट ही रहे थे कि आसपास के लोगों को शक हो गया. लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बिना शोर मचाए बाहर से दुकान का शटर गिरा दिया और ताला लगा दिया. देखते ही देखते दुकान के बाहर लाठी-डंडे लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

विज्ञापन

अंदर फंसे चोरों ने जब शटर खुलने की कोशिश और बाहर जमा भीड़ का गुस्सा देखा, तो वे घबरा गए. भीड़ के हाथों लिंचिंग या पिटाई के डर से चोरों ने बिना देर किए पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल लगा दिया. कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी भी उस वक्त हैरान रह गए जब दूसरी तरफ से चोर ने कहा कि ‘साहब, हम चोरी करने आए थे, बचा लो.’

विज्ञापन

जानकारी मिलते ही वलसाड पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बाहर जमा भीड़ को शांत कराया और शटर खोलकर दोनों चोरों को सुरक्षित बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया. पुलिस ने उनके पास से चुराए गए गहने और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद कर लिए हैं.

विज्ञापन

डिप्टी एसपी बी. दवे के मुताबिक, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ