Taxi Driver Exposed Serial Killer Youtuber: गुजरात पुलिस के हाथ एक सीरियल किलर लगा है, जो एक यूट्यूबर भी है। वह काले जादू का इस्तेमाल करके 4 लोगों की हत्या कर चुका है। एक ट्रैक्सी ड्राइवर के कारण इस सीरियल किलर का पर्दाफाश हुआ है। टैक्सी ड्राइवर के भाई की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। पुलिस मामले में ज्यादा कार्रवाई नहीं कर पाई और आरोपी का भी पता नहीं लगा पाई, जबकि टैक्सी ड्राइवर का कहना था कि उसके भाई की हत्या हुई है।
इसलिए उसने खुद ही भाई के मर्डर केस को सुलझाने को फैसला लिया। सुराग लगाते-लगाते कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए वह सीरियल किलर तक पहुंचा। उसे सीरियल किलर की हैवानियत का शिकार होने से एक शख्स को भी बचाया। वहीं सीरियल किलर के पकड़े जाने से टैक्सी ड्राइवर के भाई समेत 4 हत्याओं का राज खुला और इन हत्याओं का आरोपी आज पुलिस की गिरफ्त में है।
यह भी पढ़ें:कैसे बताऊं बेटे को उसकी मां मर गई? Pushpa 2 के प्रीमियर में भगदड़ में पत्नी को खोने वाले शख्स की आपबीती
साणंद का बड़ा व्यवसायी था अगला शिकार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल किलर का नाम नवल सिंह चावड़ा है। उसका पर्दाफाश कराने वाले का नाम जिगर गोहिल है। वह 3 साल से अपने भाई का मर्डर केस सुलझाने में जुटा था और जब उसे पता चला कि उसके भाई को जादू टोना करके जहर देकर मारा गया था। यह सुराग मिलते ही वह पुलिस के पास गया और हत्यारे को पकड़ने की गुहार लगाई।
उसने पुलिस को बताया कि नवल सिंह उसके भाई समेत 4 लोगों की हत्या कर चुका है और अब एक और शख्स को मारने वाला है। इस बार उसका शिकार साणंद के व्यवसायी अभिजीत राजपूत थे। पुलिस जांच में पता चला कि चावड़ा कभी यूट्यूबर बनकर, कभी जादूगर, टैक्सी ऑपरेटर बनकर लोगों से मिलता था और उन्हें जादू टोना करके अपने जांच में फंस लेता था।
यह भी पढ़ें:2 सड़क हादसों में 11 की मौत; चित्रकूट में बस-बोलेरो की टक्कर, UP के पीलीभीत में पेड़ से टकराई कार
पैसे लेकर जहर देकर हत्या कर देता था
इंस्पेक्टर आरके धूलिया ने खुलासा किया कि चावड़ा लोगों के पैसों को दोगुना करके देने का लालच देकर एक अनुष्ठान करता था और उनसे पैसे लेने के बाद उन्हें अनुष्ठान के बहाने जहर देकर मार देता था। अगस्त 2021 में जिगर गोहिल के भाई विवेक गोहिल की मौत हो गई थी। जिगर भाई के हत्यारे को पकड़ने के लिए 3 साल से सबूत इकट्ठे कर रहा था।
विवेक असलाली के कामोद गांव में मृत मिला था। शुरुआत में असलाली पुलिस विवेक की मौत को हादसा मान रही थी, लेकिन जिगर विवके की मौत को हत्या मान रहा था। जिगर ने अपनी जांच शुरू की तो उसे पता चला कि जिगर आखिरी बार नवल सिंह चावड़ा के संपर्क में आया था। जिगर ने चावड़ा से दोस्ती की और नाइट शिफ्ट में उसका टैक्सी ड्राइवर बन गया।
आरोपी का टैक्सी ड्राइवर बन किया पर्दाफाश
इंस्पेक्टर धूलिया ने बताया कि चावड़ा के पास एक कार थी, जिसे वह दिन में टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करते थे, जबकि जिगर नाइट शिफ्ट में उस कार को स्पेशली चलाता था। इस दौरान उसने चावड़ा के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी एकत्र की। उन्होंने चावड़ा का विश्वास पूरी तरह से जीत लिया और इसी बीच उसे चावड़ा के मंसूबों के बारे में पता चला, जिसमें यह भी शामिल था कि जहर कहां छुपाया गया था। चावड़ा शराब में जहर मिलाकर लोगों को पीने के लिए देता था।
इसी तरह अभिजीत राजपूत को मारने की योजना थी। चावड़ा अपने बेटे की क्रिकेट कोचिंग के लिए 7 महीने पहले वेजलपुर चले गए थे। वहां चावड़ा ने राजपूत को तांत्रिक अनुष्ठान के माध्यम से उसके पैसे को 4 गुना करने का वादा किया, लेकिन अनुष्ठान से पहले ही सरखेज पुलिस ने 2 दिसंबर को चावड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि चावड़ा ने 2023 में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान ली थी। जिगर के भाई विवेक को भी उसी ने मारा और निकोल नामक शख्स की मौत की जांच पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें:Delhi Tripple Murder: पूर्व आर्मी अफसर का बेटा क्यों बना कातिल? जांच में 5 बड़े खुलासे
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
8 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines