Gujarat: सुरेंद्रनगर में बड़ा हादसा, अवैध कार्बोसेल खान में गिरा युवक, लोगों में भारी आक्रोश

गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले के खामराणा गांव में लोडर समेत एक मजदूर के अवैध कार्बोसेल खान में गिर गया, जिससे गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। इस हादसे के बाद लोगों ने चक्का जाम किया। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

gujarat news
विज्ञापन

गुजरात सुरेन्द्रनगर जिले के मूली तालुका के खामराणा गांव में लोडर सहित एक मजदूर के अवैध कार्बोसेल खान में गिरने से गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला है। इस दुर्घटना के विरोध में और प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में गांव के लोगों ने मूली-थान हाईवे पर चक्का जाम किया। फिलहाल, घटना के 28 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक का शव बरामद नहीं हुआ है।

मृतक परिवार का इकलौता था

Advertisment

इस दुर्घटना में एक युवक लोडर सहित अवैध कार्बोसेल खान में गिरने से मौत हो गई थी। दुर्घटना के 28 घंटे बाद भी प्रशासन उसका शव लाने में विफल है। जिससे परिवार में आक्रोश और स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। बता दें, मृतक युवक की शादी 8 महीने पहले ही हुई थी और वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था।

घटना के बाद कोई कार्रवाई नहीं

इस घटना के बाद प्रशासन और माईनिंग विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों का गुस्सा काफी बढ़ गया। उन्होंने हाईवे पर चक्का जाम किया। लोगों ने न्याय और तुरंत कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, प्रशासन के आश्वासन के बाद ही चक्का जाम खत्म हुआ। क्योंकि चक्का जाम होने से आम लोगों को परेशानी भी हो रही थी।

विज्ञापन

वहीं, मृतक युवक के परिवार को मुआवजा और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ गांव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी से जल्दी न्याय नहीं मिला, तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।

क्रेन की मदद से शव बाहर निकाला

विज्ञापन

इस घटना के बाद मौके पर डिप्टी कलेक्टर समेत प्रशासन पहुंच गया। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से लोडर समेत और शव को बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद लोगों ने अवैध खनन की गतिविधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऐसे अवैध खनन को बंद कर देना चाहिए। ताकि ऐसे हादसे न हो।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ